फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मफेयर में नामांकित ना किए जाने पर फूटा यामी गौतम के फैंस का गु्स्सा, अब अभिनेत्री ने दिया संदेश

Thu, 20 Feb 2020 08:10 AM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Yami Gautam - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
यामी गौतम के फैंस फिल्मफेयर पुरस्कारों में 'बाला' के लिए उन्हें नामांकित ना किए जाने को लेकर नाराज नजर आ रहे हैं। जिसे लेकर यामी ने एक खुले पत्र के जरिए अपने फैंस को खास संदेश दिया है।  यामी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह खुला पत्र साझा करते हुए लिखा है, 'कुछ, जो मैं साझा करना चाहती हूं।' उनके इस पत्र को विक्रांत मैसी, आयुष्मान खुराना, काजल अग्रवाल, वरुण धवन, दिया मिर्जा, ताहिरा कश्यप और आदित्य धर ने भी लाइक किया है।

 
विज्ञापन

2 of 4
yami gautam - फोटो : अमर उजाला
यामी ने अपने इस पत्र में लिखा, 'फिल्म 'बाला' के लिए मेरी अनदेखी करते हुए नामांकित ना किए जाने से जुड़े अनगनित संदेशों के कारण मैं अपना पक्ष रखने के लिए बाधित महसूस कर रही हूं। ईमानदारी से कहूं तो एक पुरस्कार जीतने की उपलब्धि आत्मविश्वास को और मजबूत करता है लेकिन इससे भी अधिक नामांकन अपने में आपकी मेहनत और काबिलियत के प्रति प्यार और सम्मान के स्वरूप होता है। सम्मानीय निर्णायक मंडल इस फिल्म जगत के कुछ वरिष्ठ सदस्यों में से एक हैं जिन्होंने सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसलिए मैं पूरी इज्जत से उनके सोच को स्वीकार करूंगी।'
 
विज्ञापन

3 of 4
yami gautam - फोटो : file photo
यामी ने आगे कहा, 'आखिरी में सिर्फ यही कहना चाहती हूं कि सिर्फ अनुभव ही आपको आत्मविश्वास से लबरेज और मजबूत बनाता है। इस साल मुझे इंडस्ट्री, क्रिटिक्स, मीडिया, साथ के प्रतिभावान कलाकारों और सबसे जरूरी-आप दर्शकों से मुझे जो प्यार, भरोसा मिला है वह बहुत मायने रखता है। यह मुझे लगातार अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करने के लिए काफी है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कहां से आए हैं, आप कौन हैं, बस कभी हार मत मानिए और आगे बढ़ते रहिए।’

विज्ञापन

4 of 4
bala film - फोटो : social media
गौरतलब है कि फिल्म 'बाला' पिछले साल 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आयुष्मान खुराना, यामी गौतम और भूमि पेडनेकर अभिनीत इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता हासिल हुई और कलाकारों का अभिनय दर्शकों के साथ क्रिटिक्स ने भी सराहा था। 

कमल हासन की फिल्म के सेट पर दर्दनाक हादसा, असिस्टेंट डायरेक्टर समेत तीन लोगों की मौत, 10 घायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें