छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करते हुए बॉलीवुड इंडस्ट्री में पैर जमाने वाली यामी गौतम आज यानी 28 नवंबर को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। शादी के बाद यह उनका पहला जन्मदिन है। यामी ने साल 2012 में आई फिल्म विक्की डोनर से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वो 'उरी' में भी नजर आईं और इसी फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर से शादी कर ली। अपना 33वां जन्मदिन यामी पति आदित्य और परिवार वालों के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं।