छोटे पर्दे से करियर की शुरुआत कर बड़े पर्दे पर अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री यामी गौतम आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। 28 नवंबर 1999 को बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में जन्मी यामी गौतम ने पिछले साल आदित्य धर से शादी कर सबको हैरान कर दिया था। दोनों ने अपने रिश्ते को छुपाकर रखा था और ऐसे में जब शादी की खबर सामने आई, तो सबके मन में एक ही सवाल आया कि दोनों के प्यार की शुरुआत आखिर कब हुई। तो चलिए आज अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर हम आपको दोनों की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।