एकता कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
एकता कपूर ने कहा, 'मैं यह सब इसलिए कह रही हूं क्योंकि एक महाशय हैं जो सोचते हैं कि वह बहुत बड़े देशभक्त हैं, वह बाहर आए और उन्होंने मेरी मां को गालियां दीं, मुझे भी गालियां दीं। यहां तक की उन्होंने सोशल मीडिया पर मुझे रेप की धमकी भी दे दी है। अब यहां पर सेना की बात नहीं हो रही और न ही अश्लील कंटेंट की। अब यहां मेरी बात हो रही है। एक लड़की की, उसके बेटे की और उसकी मां के रेप की बात हो रही है, क्यों..? क्योंकि हमने अश्लील कंटेंट बनाया है। उनके कहने का मतलब है सेक्स गलत है लेकिन रेप सही है..?'