रिंकू सिंह राजपूत यानी वीर महान
- फोटो : सोशल मीडिया।
दरअसल, वीर महान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियाे जारी करते हुए फिल्मों को बायकॉट करने की मांग की है। पूरे वीडियो में वीर महान ने वैसे तो किसी भी फिल्म का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी बातों से ऐसा लग रहा है कि वह 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' की बात कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए रेसलर लिखते हैं, "धर्म,आस्था,ज़ाती,इतिहास का मजाक उड़ाने वाली फिल्मों और वेबसीरीज का विरोध करें आवाज उठाएं, देश और धर्म सर्वोपरि है।"