फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान खान और ऋषि कपूर के निधन पर जॉन सीना ने जताया दुख, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

Mon, 04 May 2020 06:38 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
John Cena - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकार इरफान खान और ऋषि कपूर के निधन पर दुनियाभर के लोगों ने दुख जताया। दूसरे देशों की कई बड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस बीच डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार जॉन सीना ने भी दोनों के निधन पर दुख प्रकट किया है।
विज्ञापन

2 of 5
john cena
जॉन सीना की भारत में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। वो भी अपने भारतीय फैंस से बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ऋषि कपूर और इरफान की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसपर भारतीय फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 5
जॉन सीना
जॉन सीना अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए जाने जाते हैं। वो जब भी कोई तस्वीर शेयर करते हैं तो कभी उस पर कैप्शन नहीं लिखते। इन तस्वीरों के साथ भी उन्होंने ऐसा ही किया है। उन्होंने इरफान खान और ऋषि कपूर की तस्वीर पर कुछ भी नहीं लिखा। 

4 of 5
इरफान खान - फोटो : Social Media
फिल्म अभिनेता इरफान खान का का निधन 29 अप्रैल को हुआ था। साल 2018 में इरफान खान  को पता चला था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। निधन से एक दिन पहले उन्हें तबीयत बिगड़ने पर कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अगले ही दिन उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषि कपूर और इरफान खान - फोटो : अमर उजाला
इरफान खान के निधन के अगले ही दिन 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का निधन हो गया। एक के बाद एक दिग्गज अभिनेता का इस तरह से चले जाना किसी बड़े सदमे से कम नहीं था।  दो साल से ल्यूकेमिया से जंग लड़ रहे ऋषि कपूर को तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार को एच. एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अगले दिन सुबह पौन नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

I For India: कोरोना से जंग में एक साथ उतरे 85 कलाकार ने दी प्रस्तुति, कॉन्सर्ट के जरिए जुटाए करोड़ों रुपये



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें