फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

I For India: कोरोना से जंग में एक साथ उतरे 85 कलाकारों ने दी प्रस्तुति, कॉन्सर्ट के जरिए जुटाए करोड़ों रुपये

Mon, 04 May 2020 01:46 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए फेसबुक पर हिंदी फिल्म जगत और दुनिया भर के 85 कलाकारों ने साथ मिलकर वर्चुअल कॉन्सर्ट आई फॉर इंडिया का आयोजन किया। फेसबुक पर 4 घंटे 20 मिनट चले कॉन्सर्ट की मदद करोड़ो रुपये की सहायता राशि जुटाई गई। खबर लिखे जाने तक इसमें ऑनलाइन 14,394 लोगों ने डोनेट किया। जिसकी मदद से 3 करोड़ 70 लाख से भी ज्यादा रुपये इक्ट्ठा हो सके। वहीं कई लोगों ने ऑफलाइन भी इसमें मदद की।
 
विज्ञापन

2 of 5
Ayushmann Khurrana - फोटो : Social Media
इस कॉन्सर्ट के जरिए आने वाला पूरा पैसा 'गिव इंडिया' द्वारा प्रबंधन किए जाने वाले कोविड रिस्पॉन्स फंड को गया है। इन पैसों की मदद से स्वास्थ्य कर्मियों के लिए PPE किट और खाना, राशन, दिहाड़ी और प्रवासी मजदूरों के लिए नकद राहत दी जाएगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media
मनोरंजन जगत के कलाकारों द्वारा इस कॉन्सर्ट से जुड़ने की तीन मुख्य वजह थीं। पहला, लॉकडाउन के दौरान जो घरों  में कैद हैं उनका मनोरंजन करना। दूसरा, इस संकट के क्षणों में जो फ्रंटलाइन पर लड़ रहे हैं उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना। तीसरा, इस दौरान जिनके पास न काम है और न घर है और जो भोजन जुटाने में भी असमर्थ हैं उनके लिए फंड एकत्र करना। रविवार शाम को 7:30 बजे चले इस कार्यक्रम को 4.6 करोड़ लोगों ने देखा। इसमें 85 भारतीय और दुनिया भर के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। इस कॉन्सर्ट की खास बात ये थी कि इसमें कोई भी स्टार अपने घर से बाहर नहीं निकला था।

 

4 of 5
Akshay Kumar - फोटो : Social Media
भारतीय कलाकारों में ए आर रहमान,  शाहरुख खान, आमिर खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, अनुष्का शर्मा, अरिजीत सिंह, आयुष्मान खुराना, गुलजार, जावेद अख्तर, ऋतिक रोशन, करण जौहर, कपिल शर्मा, जोया अख्तर, प्रियंका चोपड़ा जोनस, रणवीर सिंह, करीना कपूर, कटरीना कैफ, विराट कोहली, सानिया मिर्जा जैसे कलाकार इसमें शामिल हुए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : Social Media
वहीं अंतराष्ट्रीय कलाकारों में निक जोनस, जो जोनस, विल स्मिथ, मिक जैगर, मिन्डी कलिंग जैसा कलाकारों ने भी इसमें हिस्सा लिया। 

रणबीर कपूर ने विसर्जित कीं पिता ऋषि कपूर की अस्थियां, आलिया भट्ट भी रहीं साथ

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें