धीरज मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘अमर उजाला’ से बातचीत के दौरान फिल्म के लेखक धीरज मिश्रा ने कहा, 'परवीन बाबी की बायोपिक पर मैं कोविड से पहले से काम कर रहा हूं। रिसर्च के दौरान मैने परवीन बाबी के कुछ ऐसे रिश्तेदारों से मुलाकात की, जिनके बारे में किसी को ज्यादा पता नहीं है। मैंने कुछ समय बी आर इशारा साहब के साथ काम किया था। बी आर इशारा के साथ मैं एक फिल्म करने वाला था, हालांकि वह फिल्म बनी नहीं। वह परवीन बाबी के किस्से सुनाया करते थे। परवीन बाबी के बारे में उनके माध्यम से जो भी जानकारी मिली थी, वह भी इस बायोपिक में देखने को मिलेगी।'