फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World No Tobacco Day 2022: गुरुदत्त से लेकर दिव्या भारती तक, नशे की लत ने कम उम्र में ही ले ली इन एक्टर्स की जान

Mon, 30 May 2022 04:19 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
गुरुदत्त, दिव्या भारती - फोटो : सोशल मीडिया
धूम्रपान या तंबाकू एक ऐसा विषय है, जिसके बारे में आज से नहीं बल्कि कई साल से जागरूकता फैलाई जा रही है। हर दिन तंबाकू का उपयोग शरीर को एक धीमे जहर की तरफ धकेलता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक हर साल करीब 80 लाख लोग तंबाकू के सेवन से मौत की आगोश में समा जाते हैं। विश्व तंबाकू दिवस पर इस बार की थीम है- 'पर्यावरण की रक्षा करें'। धूम्रपान से होने वाले नुकसान के बारे में बॉलीवुड भी जागरुकता फैलाता है। हर फिल्म के शुरू होने से पहले धूम्रपान को लेकर चेतावनी जारी की जाती है। इसके अलावा फिल्मों में धूम्रपान का कोई भी सीन आने पर नीचे की तरफ डिस्क्लेमर बॉक्स में चेतावनी दी जाती है। बॉलीवुड में भी ऐसे तमाम एक्टर्स हैं जो बहुत धूम्रपान करते थे। इसी वजह से बहुत कम उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। आज हम आपको उन्हीं अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
गुरुदत्त - फोटो : सोशल मीडिया
गुरुदत्त
गुरुदत्त ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं, लेकिन निजी जिंदगी काफी दर्द भरी रही। प्यार में कई बार धोखा मिलने की वजह से अभिनेता और निर्देशक ने शराब, सिगरेट और नींद की गोलियां लेना शुरू कर दिया था। नशा उनपर इतना हावी हो गया था कि उन्होंने महज 39 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली थी। 

विज्ञापन

3 of 6
सिल्क स्मिता - फोटो : SELF
सिल्क स्मिता
फिल्मी दुनिया की सबसे कन्ट्रोवर्शियल अभिनेत्री सिल्क स्मिता बेहद बोल्ड अभिनेत्री थीं। अपने बोल्ड किरदारों की वजह से उन्हें सॉफ्ट एडल्ट फिल्मों की अभिनेत्री भी कहा जाता था। स्टारडम की ऊंचाइयों पर पहुंचने के बाद भी अभिनेत्री बहुत अकेलापन महसूस करती थीं। ऐसे में नशा और शराब को उन्होंने लत बना लिया। 23 सितंबर 1996 को सिल्क स्मिता का शव उनके ही घर में पंखे से लटकता मिला था। उनकी मौत आज भी रहस्य है।

4 of 6
श्रीदेवी - फोटो : social media
श्रीदेवी
बॉलीवुड की 'चांदनी' ने 24 फरवरी 2018 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया था कि बाथटब में डूबने से उनकी मौत हुई है। हालांकि रिपोर्ट में उनके शरीर में शराब के कण भी पाए गए थे। जिसको लेकर कहा गया कि नशे की हालत में उनका पैर फिसला और वह बाथटब में गिर गईं। 

विज्ञापन

5 of 6
दिव्या भारती - फोटो : सोशल मीडिया
दिव्या भारती
दिव्या भारती को बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक महज 19 साल की उम्र में ही उन्होंने शराब पीना शुरू कर दिया था। अभिनेत्री के बारे में कहा जाता है कि जिस दिन उनकी मौत हुई उस दिन उन्होंने काफी शराब पी रखी थी। इसी वजह से बैलेंस बिगड़ गया और वह बिल्डिंग से नीचे गिर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
संजीव कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
संजीव कुमार
संजीव कुमार की मौत का कारण हार्ट अटैक माना जाता है। कहा जाता है कि वह भी शराब के नशे में डूबे रहते थे। अभिनेता ने उम्र भर शादी नहीं की थी और महज 47 साल की उम्र में ही उनका निधन हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें