बॉक्स ऑफिस के लिहाज से यह वीकएंड काफी खास रहा है। तेलुगू, हॉलीवुड, बॉलीवुड आदि फिल्मों ने मिलकर शनिवार और रविवार को कुल 68.12 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। लेकिन मई महीने का आखिरी वीकएंड हिंदी फिल्म उद्योग के लिए कुछ खास नहीं रहा। अप्रैल महीने की ही तरह इस वीकएंड पर तेलुगू फिल्म ने बॉलीवुड को एक बार और पछाड़ दिया है। जी हां, तेलुगू स्टार वरुण तेज की फिल्म ने कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 को मात दे दी है। पढ़िए इस सप्ताहांत किसने कितने करोड़ का करोबार किया है...