आयुष्मान खुराना
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आयुष्मान कहते हैं, “जब से मैंने म्यूजिक तैयार करना शुरू किया है, मेरी इच्छा लोगों के लिए एक अलग तरह का म्यूजिक देने की रही है। हर बार मैंने जब भी गाया है मैंने उसी दिशा में बढ़ने की कोशिश की है। मैं चाहता हूं कि म्यूजिक में मेरी पहचान ऐसी हो जो सहज लगने के साथ साथ नए दौर की, थोड़ा लीक से इतर लेकिन मस्त, मधुर और जवां दिलों की धड़कन बन जाने वाली हो। मुझे खुशी हो रही है ये बताते हुए कि मैं कुछ बहुत ही खूबसूरत गानों पर काम शुरू कर चुका हूं और जल्द ही ये मेरे चाहने वालों के सामने होंगे।"