फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Heart Day 2021: सिद्धार्थ शुक्ला ही नहीं, इन कलाकारों ने भी हार्ट अटैक की वजह से दुनिया को कहा अलविदा

Wed, 29 Sep 2021 05:18 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Sidharth Shukla - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और टीवी में काम करने वाले कलाकार अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर सतर्क रहते हैं। जिम जाने से लेकर अपनी डाइट का विशेष तौर पर ध्यान रखते हैं। इतना ही नहीं ये सितारे समय समय पर डॉक्टर के पास जाकर भी अपना चेकअप कराना नहीं भूलते। लेकिन कई बार लोगों को बहुत ज्यादा शराब पीने, स्मोकिंग, खराब डाईट के कारण दिल की बीमारी का सामना करना पड़ता है। हाल में ही टीवी जगत के सबसे बड़े सितारे सिद्धार्थ शुक्ला का भी हार्ट अटैक से निधन हो गया था। ये कोई पहला मौका नहीं है जब किसी सितारे ने दुनिया को अलविदा कह दिया हो। चलिए आज वर्ल्ड हार्ट डे (World Heart Day)के मौके पर जानिए उन कलाकारों के बारे में जिन्होंने हार्ट अटैक की वजह से कम उम्र में दुनिया को अलविदा कहा।
विज्ञापन

2 of 6
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ शुक्ला
2 अक्टूबर को सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। सिद्धार्थ सिर्फ 40 साल के थे। हैरानी बात है कि सिद्धार्थ अपना फिटनेस को लेकर हमेशा सतर्क रहते थे और एक भी दिन जिम को मिस नहीं करते थे। लेकिन हार्ट अटैक से उनके निधन ने देशभर को दुखी कर दिया।
विज्ञापन

3 of 6
मंदिरा बेदी, राज कौशल की शादी की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
राज कौशल
मंदिरा बेदी के पति और जाने माने फिल्म निर्माता राज कौशल का निधन इसी साल 30 जून को हार्ट अटैक से हुआ था। उन्हें अचानक रात में सीने में दर्द महसूस हुआ और अस्पताल पहुंचने से पहले उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। वह 50 साल के थे।

4 of 6
अमित मिस्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
अमित मिस्त्री
गुजरात के लोकप्रिय अभिनेता अमित मिस्त्री का इसी साल अप्रैल में 47 साल की उम्र में हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। वह क्या कहना, एक चालिस की लास्ट लोकल, 99, शोर इन द सिटी, यमला पगला दीवाना, बे यार, ए जेंटलमैन और अमेजन प्राइम सीरीज बैंडिश बैंडिट्स जैसी फिल्में और वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
अबीर गोस्वानी - फोटो : सोशल मीडिया
अबीर गोस्वानी
अबीर गोस्वानी को आपने प्यार का दर्द है मीठा-मीठा, कुसुम जैसे टीवी सीरियल में अभिनय करते देखा होगा। अबीर गोस्वानी ने मई, 2013 में दुनिया को हार्ट अटैक की वजह से अलविदा कह दिया था। उनकी उम्र महज 37 साल थी। जिस वक्त उन्हें हार्ट अटैक आया वह ट्रेडमिल पर दौड़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रीमा लागू - फोटो : सोशल मीडिया
रीमा लागू 
बॉलीवुड में सलमान खान की मां की भूनिका निभाने वाली रीमा लागू ने हम साथ-साथ हैं, हम आपके हैं कौन जैसी फिल्मों मे काम किया है। 18 मई 2017 को देर रात रीमा लागू को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें