फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर अक्षय कुमार, राजकुमार राव समेत कई सेलेब्स ने एकसाथ कहा- 'हवा आने दे'

Wed, 05 Jun 2019 05:46 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
world environment day - फोटो : social media
5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस है। इस बार की थीम है 'बीट एयर पॉल्यूशन'। दरअसल पर्यावरण के बचाव को लेकर बॉलीवुड भी वक्त वक्त पर ऐसी फिल्में बनाता रहा है जिसने बताया कि प्रकृति के साथ छेड़छाड़ कितना हानिकारक हो सकता है। चूंकि अगर हम प्रकृति को नहीं संरक्षित करेंगे तो फिर प्राकृतिक आपदाओं का हमे ही सामना करना पड़ेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
hawa ane de - फोटो : social media
अब विश्व पर्यावरण दिवस मौके पर बॉलीवुड जगत ने एक गाना 'हवा आने दे' रिलीज करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। इस गाने के जरिए सेलेब्स हवा को शुद्ध बनाने की अपील कर रहे हैं। इस गाने में पहले अक्षय कुमार नजर आते हैं उसके बाद एक एक करके लगभग हर सितारे।
विज्ञापन

3 of 5
hawa ane de - फोटो : social media
तीन मिनट 33 सेकेंड के इस वीडियो में फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार, गायक शंकर महादेवन और शान सहित कई अन्य कलाकारों का सहयोग लिया गया है। इस थीम गीत में सभी स्वच्छ हवा की अहमियत का संदेश देते नजर आते हैं।

 

4 of 5
विश्व पर्यावरण दिवस - फोटो : सोशल मीडिया
गाने में पेड़ लगाने के साथ-साथ ट्रैफिक और उससे बढ़ने वाले प्रदूषण पर भी फोकस किया गया है। इस गाने को भामला फाउंडेशन ने एक गैर-सरकारी संगठन और पर्यावरण मंत्रालय के साथ के साथ मिलकर बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विश्व पर्यावरण दिवस - फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक वायु प्रदूषण का आलम यह है कि देश भर में 92 फीसद लोग प्रदूषित हवा में ही सांस ले रहे हैं। हालांकि 2024 तक पीएम 2.5 और पीएम 10 को 20 से 30 फीसद घटाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें