फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ की इस हीरोइन के साथ देर रात क्लब में हुआ कुछ ऐसा, जिंदगी भर रहेगा पछतावा

Wed, 05 Jun 2019 05:41 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tiger Shroff, Tara Sutaria, Ananya Pandey - फोटो : amar ujala mumbai
सारा अली खान (Sara Ali Khan) और जाह्नवी कपूर (Jhanhvi Kapoor) के बाद चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे (Ananya Pandey) ने बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की। अनन्या ने हाल ही में करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ भी थे। इस बीच अनन्या को लेकर बड़ी खबर आई है। खबरों की मानें तो अनन्या को मुंबई के एक क्लब में जाने से रोक दिया गया। 
विज्ञापन

2 of 5
Ananya Pandey - फोटो : amar ujala mumbai
इस बात का खुलासा मुंबई मिरर ने अपनी रिपोर्ट में किया। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के लोवर परेल क्लब में अनन्या पांडे को जाने से रोका गया। कहा जा रहा है कि क्लब में 24 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों की एंट्री है। जबकि अनन्या महज 20 साल की है। इस वजह से अनन्या को क्लब में जाने से रोक दिया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
Suhana - फोटो : file photo
बीते दिनों अनन्या सुहाना खान से जुड़े खुलासे की वजह से चर्चा में रहीं। अनन्या ने एक इंटरव्यू में बताया कि सुहाना खान (Suhana Khan) 9 साल पहले अपने पिता शाहरुख खान की फिल्म 'माई नेम इज खान' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली थीं, लेकिन करण जौहर की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। टाइम्स इंटरनेट से बात करते हुए अनन्या ने बताया कि वो और सुहाना 'माई नेम इज खान' की शूटिंग पर गए थे, जहां उन्होंने एक सीन में एक्टिंग भी की थी। 

4 of 5
ananya pandey - फोटो : social media
अनन्या ने कहा, 'मुझे याद है मैं सुहाना के साथ शाहरुख अंकल की 'माई नेम इज खान' के सेट पर गए थे। वो अमेरिका में कोई सीन शूट कर रहे थे। करण को सीन में कुछ लोगों की जरूरत थी जो टहल सकें और फ्रेम को भर सकें। उन्होंने हम दोनों से भी कहा कि हम सीन में आ जाएं। यह सुनकर हम काफी एक्साइटेड हो गए। उन्होंने उस सीन के लिए 7-8 टेक लिए और हमने हर टेक में ओवरएक्टिंग की थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुहाना खान - फोटो : social media
अनन्या ने आगे बताया, 'जब फिल्म रिलीज हुई तो मैं और सुहाना अपने आपको स्क्रीन पर देखने के लिए उत्साहित थे लेकिन जब हम देखने गए तो हमारा सीन ही गायब था। फिल्म से हमारे सीन को काट दिया गया था। हम दोनों बहुत दुखी हुए थे।'सुहाना का डेब्यू माई नेम इज खान से नहीं हो पाया लेकिन वो बॉलीवुड में आने के लिए काफी उत्साहित हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें