पृथ्वी हमारी वजह से नहीं है, हम पृथ्वी की वजह से हैं। ये बात हम जितनी जल्दी समझ जाएंगे, उतनी जल्दी हम हमारी जन्मभूमि की सुरक्षा करने का काम शुरू कर पाएंगे। ग्लोबल वार्मिंग, ओजोन परत का धीरे-धीरे पतला होना, प्रदूषण आदि समस्याएं बहुत बड़ी और गंभीर हैं। हां, हम अकेले इन समस्याओं काे खत्म नहीं कर सकते, लेकिन हम इसे निश्चित रूप से रोक सकते हैं। क्योंकि अब धरती मां को बचाने का समय आ गया है, और इसके लिए हम सभी को हाथ मिलाना होगा।
क्या आपको पता है, बड़े पर्दे पर हमें हंसाने, रुलाने और भावुक कर देने वाले फिल्मी कलाकार भी पर्यावरण की सुरक्षा के लिए दिन रात काम करते हैं। जी हां, इस सूची में प्रभास से लेकर अल्लू अर्जुन तक के नाम शामिल है। पढ़िए इनके कामों के बारे में...