फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट में चौके-छक्के लगा चुके ये 8 खिलाड़ी फिल्मों में भी आजमा चुके हैं हाथ

Tue, 09 Jul 2019 03:25 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
ajay jadeja,Sunil Gavaskar - फोटो : amar ujala
क्रिकेट टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2019 में मजबूती से प्रदर्शन दिखा रही है। इस वर्ल्ड कप जहां रोहित शर्मा का बल्ला हर विरोधी टीम पर भारी पड़ रहा है तो वहीं कप्तान कोहली भी अपनी रणनीति के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं। भारत आज वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ने वाला है। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह सातवें आसमान पर है।

क्रिकेट स्टेडियम में अपने चौकों-छक्कों से फैंस का दिल जीने वाले कई भारतीय क्रिकेटर्स फिल्मों में भी हाथ अजामा चुके हैं। टीम इंडिया के ऐसे बहुत खिलाड़ी हैं जो बॉलीवुड समेत क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। इनमें विदेशी खिलाड़ियों की भी कमी नहीं है। आइए जानते हैं ऐसे ही दिग्गज क्रिकेटर्स के बारे में...
विज्ञापन

2 of 8
अनिल कुंबले - फोटो : BCCI
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके टीम इंडिया के दिग्गज लेग स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले अनुपम खेर और मंदिरा बेदी अभिनीत फिल्म 'मीराबाई नॉट आउट' में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 8
madhuri dixit and ajay jadeja - फोटो : file photo
टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी अजय जडेजा खेल और पल-पल दिल के साथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वह रियलिटी शो झलक दिखला जा में भी आए थे।

4 of 8
एली अवराम और ब्रेट ली - फोटो : file photo
फिल्मों में अभिनय करने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली भी पीछे नहीं है। साल 2018 में ब्रेट ली इंडो-ऑस्ट्रेलियन मूवी 'अनइंडियन' नजर आए थे। इसके अलावा वह भारत की मशहूर गायिका आशा भोसले के साथ भी एक गाना 'क्या तुम मेरे हो' भी रिकॉर्ड कर चुके हैं। दरअसल इससे पहले ब्रेट ली एक रॉक बैंड 'सिक्स एंड आउट' के सदस्य भी रह चुके थे।
 
विज्ञापन

5 of 8
संदिप पाटिल - फोटो : file photo
टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक संदीप पाटिल ने मशहूर अभिनेत्री पूनम ढिल्लों के साथ 'कभी अजनबी थे' फिल्म में काम किया था।
विज्ञापन

6 of 8
सिंगर विनोद कांबली - फोटो : SELF
टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त विनोद कांबली भी बड़े पर्दे पर अपना जलवा बिखेर चुके हैं। विनोद कांबली संजय दत्त और सुनील शेट्टी अभिनीत 'अनर्थ' फिल्म में काम किया था।
विज्ञापन

7 of 8
mohsin khan - फोटो : file photo
टेस्ट क्रिकेट में मोहसिन खान लॉर्ड्स में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं। जेपी दत्ता की बटवारा से फिल्मों में डेब्यू करने वाले मोहसिन साथी, फतह, मैडम एक्स, लाट साहब, महांता और गनहगार कौन जैसी फिल्में कर चुके हैं। बता दें कि क्रिकेट जगत से बॉलीवुड में कदम रखने वालों में मोहसिन खान को सबसे सफल अभिनेता माना जाता है। बता दें कि मोहसिन खान ने बॉलीवुड अभिनेत्री रीना रॉय संग शादी की थी।
विज्ञापन

8 of 8
सुनील गावस्कर - फोटो : file photo
टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले 10000 रन बनाने वाले दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी एक मराठी फिल्म में काम किया था। इस फिल्म का नाम 'सावली प्रेमाची' था। इसके अलावा वह नसीरुद्दीन शाह की अभिनीत बॉलीवुड मूवी 'मालामाल' में भी बतौर मेहमान कलाकार के रूप में नजर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें