फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 साल बाद ये एक्टर्स दिलाएंगे 'वर्ल्ड कप', 'कालीन भैया' की वजह से फिर से बनेगा इतिहास

Mon, 22 Apr 2019 03:06 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
83 film - फोटो : social media
बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक हिट देने के बाद रणवीर सिंह अब अपनी अपकमिंग फिल्म 83 में व्यस्त हो गए हैं। रणवीर सिंह इसमें क्रिकेटर कपिल देव का रोल करेंगे। फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। माना जा रहा है ये फिल्म 2020 में रिलीज होगी। 1983 का वर्ल्ड कप पूरे देश के लिए ऐतिहासिक है शायद यही वजह है कि फिल्म की स्टारकास्ट पर बहुत ध्यान रखा गया। बीते कुछ दिनों में फिल्म के बाकी किरदारों का खुलासा किया गया है।  
विज्ञापन

2 of 10
Tahir Raj Bhasin - फोटो : social media
फिल्म 83 में सुनील गावस्कर का रोल एक्टर ताहिर राज भसीन निभाएंगे। ताहिर का जन्म दिल्ली में हुआ था। उनके पिता पंजाबी और उनकी मां कश्मीरी-मराठी हैं। ताहिर राज भसीन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म किस्मत लव पैसा दिल्ली से की थी। उन्हें असल पहचान फिल्म मर्दानी से मिली, जिसमें वे विलेन के रोल में नजर आए। 
विज्ञापन

3 of 10
Saqib Saleem - फोटो : file photo
एक्टर साकिब सलीम फिल्म में पूर्व ऑलराउंडर मोहिंदर अमरनाथ की भूमिका निभा रहे हैं। रेस 3 में नजर आ चुके साकिब फिल्म 83 को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। फिल्म मिलने के बाद साकिब ने कहा कि, 'मैं फिल्म की शूटिंग के लिए एक्साइटेड हूं क्योंकि बचपन में मैं भी एक क्रिकेटर था। मेरे लिए 1983 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा होना एक सपने के सच होने जैसा है।'

4 of 10
Adinath Kothare - फोटो : social media
83 में दिलीप वेंगसरकर की भूमिका मराठी एक्टर आदिनाथ एम कोठारे निभाएंगे। गौरतलब है कि 83 के यादगार मैच में वेंगसरकर एन वक्त पर मैल्कम मार्श की बाउंसर बॉल से चोटिल हो गए थे और फाइनल मैच नहीं खेल पाए थे। 
विज्ञापन

5 of 10
ammy virk - फोटो : social media
पूर्व क्रिकेटर बलविंदर सिंह संधू की भूमिका पंजाबी एक्टर-सिंगर एमी विर्क करेंगे। बलविंदर सिंह संधू की गेंदबाजी की शैली सीखने के लिए एमी ने उनकी निगरानी में अभ्यास भी किया।
विज्ञापन

6 of 10
chirag patil - फोटो : social media
83 की टीम में संदीप पाटिल मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में शामिल थे। संदीप की भूमिका में उनके बेटे चिराग पाटिल दिखेंगे। चिराग ने कई मराठी और हिंदी फिल्मों में काम किया है। पिता की भूमिका को पर्दे पर निभाने के लिए चिराग काफी उत्साहित हैं।  
विज्ञापन

7 of 10
jatin sarna - फोटो : social media
'सेक्रेड गेम्स' से मशहूर हुए जतिन सरना अब एक और यादगार भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। जतिन फिल्म में यशपाल शर्मा की भूमिका में नजर आएंगे। यशपाल शर्मा ने वर्ल्ड कप में शानदार पारियां खेली थीं।

8 of 10
hardy sandhu - फोटो : social media
ऑलराउंडर रहे मदनलाल का रोल एक्टर हार्डी संधू करने जा रहे हैं। हार्डी की ये डेब्यू फिल्म है इससे पहले उन्होंने पंजाबी में कई सुपरहिट गाने दिए।

9 of 10
Jiiva - फोटो : social media
तमिल एक्टर जीवा '83' में क्रिकेटर कृष्णामचारी श्रीकांत का रोल निभाएंगे। तमिल के मशहूर एक्टर जीवा बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे।
विज्ञापन

10 of 10
Pankaj tripathi - फोटो : social media
वेबसीरीज मिर्जापुर में कालीन भैया के किरदार से फेमस हुए पंकज त्रिपाठी भी इस फिल्म में दिखेंगे। हालांकि वो किसी क्रिकेटर के रूप में नहीं बल्कि इंडियन क्रिकेट टीम के मैनेजर मान सिंह के किरदार में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें