फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस पर 79 साल की ड्राइवर दादी ने संभाली स्टीयरिंग, पेरिजाद को मिला सबसे बड़ा सरप्राइज

Sun, 08 Mar 2020 05:30 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 8
Perizaad Zorabian - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
मशहूर अभिनेत्री पेरिजाद जोराबियां रविवार की सुबह जब मुंबई से लोनावला के लिए जाने वाली 100 कारों की महिला कार रैली को झंडी दिखाने पहुंची तो वहां 79 साल की राजकुमारी कासलीवाल को स्टीयरिंग संभाले देख दंग रह गईं। पेरिजाद ने ड्राइवर दादी के साथ वक्त बिताया और दादी की इस दौरान बस एक ही शिकायत रही कि इस रैली का फॉर्मेट ऐसा है कि मैं फर्राटा नहीं भर सकती। वह बोलीं, स्टीयरिंग हाथ में हो तो फिर एक्सीलेटर पर कंट्रोल करना मेरे लिए मुश्किल है। ड्राइवर दादी 19 साल की उम्र से लॉन्ग ड्राइव पसंद करती रही हैं।
विज्ञापन

2 of 8
Womens Day 2020 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
मुंबई से लोनावला तक हर साल होने वाली इस रैली का महिला दिवस पर आयोजन काफी आकर्षक और रोचक रहा। पुलिस की दो टीमें भी इस रैली में शामिल हुईं और पूरे देश में करीब साढ़े पांच हजार किमी का सफर अपनी मॉर्गन थ्री व्हीलर पर पूरा कर आईं पैट ब्रेथवेट भी इस रैली में एनजीओ गूंज का सर्मथन करने पहुंची।
विज्ञापन

3 of 8
रैली - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
पहियों पर भारत भ्रमण करना ब्रेथवेट का सपना रहा है और ये सफर रविवार को मुंबई में पूरा करके वह काफी रोमांचित नजर आईं। रैली टू वैली नाम के इस आयोजन में चार सौ से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया। ये रैली मुंबई के मोटरस्पोर्ट्स कैलेंडर का पिछले छह साल से अहम हिस्सा रही है।

4 of 8
प्रतिभागी - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
शहर की चौड़ी सड़कों और पतली गलियों से निकलने वाली ये रैली नरीमन प्वाइंट के एनसीपीए से शुरू होकर लोनावाला के अंबे वैली तक जाती है। रैली में सौ के करीब कारें शामिल हुईं। इनमें से कुछ का लुक भी प्रतिभागियों ने बदल रखा था।
विज्ञापन

5 of 8
एलजीबीटीक्यू कम्युनिटी - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
प्रतियोगिता में शामिल इन कारों में से एक कार का थीम एलजीबीटीक्यू कम्युनिटी की आजादी का दिखा। 
विज्ञापन

6 of 8
महिला पुलिस - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
महाराष्ट्र पुलिस की दो कारें इस रैली में शामिल हुई जिन्हें पुलिस की महिला कर्मी वर्दी में ही चलाती दिखीं। इन कारों ने सड़क सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण का भी प्रचार किया। 
विज्ञापन

7 of 8
Rally - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
महिलाओं की आजादी की झांकी पेश करती एक कार को नाचते मोर की भी शक्ल दी गई थी।
विज्ञापन

8 of 8
तेजाब पीड़िताओं ने भी लिया हिस्सा - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
वेस्टर्न इंडिया ऑटोमोबाइल एसोसिएशन की तरफ से आयोजित इस सालाना रैली के बारे में एसोसिएशन के चेयरमैन नितिन दोस्सा ने बताया कि इसका आयोजन सार्वजनिक स्थलों पर सार्वजनिक वाहनों के प्रयोग के बारे में जागरूकता जगाने के लिए किया जाता है। साथ ही रैली के दौरान सड़क सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के संदेश भी दिए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें