फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट के जबरा फैन हुए रणवीर सिंह, ट्विटर पर दिया अपनी दीवानगी का सबसे बड़ा सबूत

Mon, 21 May 2018 10:03 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने टीम इंडिया और आईपीएल में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली के बारे में बड़ी भावुक बात कही है। हालांकि विराट कोहली की टीम मौजूदा आईपीएल सीजन 11 से बाहर हो चुकी है लेकिन उसके खिलाड़ियों ने सबका दिल जीत लिया।

 
विज्ञापन

2 of 5
ranveer singh and deepika padukone
रणवीर ने आरसीबी के आखिरी मैच को पूरी तरह से फॉलो किया। आरसीबी का अंतिम मैच हैदराबाद के साथ था और विराट की टीम यह मैच 20 रन से हार गई। आरसीबी इस मैच को हार कर भले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई लेकिन एबी डीविलियर्स और विराट कोहली ने रणवीर को अपना कायल बना दिया।


 
विज्ञापन

3 of 5
virat and ab devillliers
रणवीर सिंह ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडिल से एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में रणवीर ने एबी डीविलियर्स और विराट कोहली के अलावा टिम साउदी और हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन की भी जमकर तारीफ की। रणवीर ने टि्वटर पर डीविलियर्स के 'सुपरमैन' कैच का खासतौर पर जिक्र किया। 

 

4 of 5
ranveer singh
रणवीर ने बेंगलुरु और विराट कोहली के दीवानेपन को आईपीएल की लोकप्रियता का एक बड़ा कारण बताया। उन्होंने लिखा, 'आरसीबी अब भी चैलेंज के साथ बरकरार है। किंग कोहली और डीविलियर्स बड़े शानदार खिलाड़ी हैं। मेरे पास इनकी तारीफ में शब्द नहीं हैं।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranveer singh
बता दें कि रणवीर सिंह की पहली हॉलीवुड फिल्म 'डेडपूल 2' इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है। उन्होंने फिल्म के हिन्दी संस्करण के लिए अपनी आवाज दी है। 18 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन ही अक्षय कुमार को मात दे दी है। फिल्म 'डेडपूल 2' की शानदार कमाई ने सभी को हैरान कर दिया है और अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' को पीछे छोड़ दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें