रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' को रिलीज हुए एक महीना हो चुका है लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अभी भी कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। इस फिल्म की अब तक की कमाई 340 करोड़ से भी ज्यादा है। रिलीज से अभी तक 'संजू' ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और अब इस फिल्म के नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ गया है जिसे जानने के बाद आपके चेहरे पर मुस्कान जरूर आ जाएगी।
विज्ञापन
2 of 4
sanju
दिव्यांगों को फिल्म देखने के लिए करीब 4 से 6 महीनों का इंतजार करना पड़ता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। फिल्म रिलीज के महज एक महीने बाद ही दिव्यांगों को 'संजू' फिल्म देखने का मौका मिला। यह सब कुछ ऑडियो डिसक्रिप्शन ट्रैक की वजह से हो पाया है। अक्सर दिव्यांग फिल्म के डायलॉग, एक्शंस और चेहरे के भावों को समझ नहीं पाते हैं ऐसे में यह रिकॉर्डेड ऑडियो डिसक्रिप्शन ट्रैक उनकी मदद करेगा। इस ट्रैक की वजह से दिव्यांग फिल्म को अच्छे से समझ पाएंगे।
विज्ञापन
3 of 4
sanju
ऑडियो डिसक्रिप्शन ट्रैक के जरिए दिव्यांग फिल्म के गैर मौखिक भागों को भी आसानी से समझ पाएंगे। भारत में महज 7 साल पहले ऑडियो डिसक्रिप्शन ट्रैक आया है जिसमें 'सक्षम' एनजीओ का बहुत बड़ा योगदान है।एक्सल सिनेमा ऐप के माध्यम से 'संजू' फिल्म को दिव्यांग जल्दी देख पाए जो कि उनकी जिंदगी में किसी बड़े बदलाव से कम नहीं है। 'संजू' फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघर में ज्यादा संख्या में दिव्यांग मौजूद थे। 'संजू' फिल्म देखने के लिए सिनेमाघर में दिव्यांगों ने ऑडियो डिसक्रिप्शन यूं कहें कि एक्सएल सिनेमा ऐप को एक्टिव किया और एन्जॉय करते हुए फिल्म देखी। ऑडियो डिसक्रिप्शन की खासियत है कि दिव्यांग साधारण लोगों के साथ भी फिल्म देख सकते हैं।
ऑडियो डिसक्रिप्शन ट्रैक के बारे में बात करते हुए 'सक्षम' एनजीओ की को-फाउंडर रुम्मी सेठ ने कहा - 'इस माध्यम के जरिए दिव्यांग भी आम लोगों के साथ जुड़ाव महसूस किया। संजू फिल्म देखने के लिए सिनेमाघर में ज्यादा संख्या में दिव्यांग मौजूद थे। सभी दिव्यांगों ने ऑडियो डिसक्रिप्शन का इस्तेमाल किया और संजू फिल्म को एन्जॉय किया। ऑडियो डिसक्रिप्शन दिव्यांगों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।' आपको बता दें, 'संजू' फिल्म संजय दत्त की बायोपिक है। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा विक्की कौशल की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हुई थी।