फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका से भड़के सलमान ने मां से लिया बदला, मनीष मल्होत्रा के शो में किए बर्ताव से हुआ इशारा

Fri, 03 Aug 2018 01:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman and priyanka
प्रियंका चोपड़ा ने जब से 'भारत' फिल्म से किनारा किया है तब से प्रियंका और सलमान के बीच कुछ ठीक नहीं है। अरे जनाब ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि हाल ही में मनीष मल्होत्रा के शो के दौरान दबंग खान का प्रियंका की मां के साथ किया गया बर्ताव इस ओर इशारा कर रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
manish malhotra show
मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने हाल ही में मुंबई में फैशन शो रखा था जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे। इस शो के स्टॉपर सलमान खान और कटरीना कैफ थे जिन्होंने मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर कपड़ों के साथ रैंप वॉक किया। इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा की मां भी आई थीं।
विज्ञापन

3 of 5
madhu chopra
स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक इस इवेंट में मधु चोपड़ा करीब 9: 30 बजे पहुंची थीं। मधु चोपड़ा मनीष को बधाई देने के लिए स्टेज के पीछे गई थी जहां पर सलमान और कटरीना रैंप वॉक करने की तैयारी कर रहे थे। सूत्रों की मानें तो सलमान ने जैसे ही प्रियंका की मां को देखा तो मुंह मोड़ लिया और कटरीना से बातों में लग गए। इस घटना के बाद से कहा जा रहा है कि सलमान ने प्रियंका की मां मधु चोपड़ा को नजरअंदाज किया।

4 of 5
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा
सलमान के इस बर्ताव को प्रियंका से दबंग खान की नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा सलमान के साथ 'भारत' फिल्म में नजर आने वाली थी। बाद में प्रियंका ने 'भारत' फिल्म छोड़ दी।कहा जा रहा था कि प्रियंका के इस फैसले से सलमान उनसे खफा है। हालांकि 'भारत' फिल्म को छोड़ने को लेकर पहले ऐसा कहा जा रहा था कि प्रियंका की शादी इसकी वजह है लेकिन बाद में ऐसी खबरें आने लगी कि प्रियंका स्क्रीन स्पेस से खुश नहीं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra and farhan akhtar
कहा जा रहा है कि 'भारत' फिल्म में तब्बू, दिशा पाटनी और नोरा फतेही भी हैं। इस बात से प्रियंका बिल्कुल खुश नहीं थी जिस वजह से उन्होंने 'भारत' फिल्म को छोड़ने का फैसला किया। प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार साल 2016 में आई फिल्म 'जय गंगाजल' में नजर आई थी। इसके बाद प्रियंका हॉलीवुड सीरियल 'क्वांटिकों' की शूटिंग में व्यस्त हो गई थी। 'भारत' फिल्म से प्रियंका लंबे समय बाद बाॉलीवुड में वापसी करने जा रही थीं। फिलहाल प्रियंका फरहान अख्तर के साथ 'द स्कॉई इज पिंक' फिल्म में नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें