धर्मा प्रोडक्शन के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर नजर आई है उसमें विल स्मिथ 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की दोनों हीरोइन अनन्या पांडे और तारा सुतारिया सहित टाइगर श्रॉफ भी नजर आए हैं। तस्वीर में विल स्मिथ टाइगर के साथ स्टेज पर डांस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में विल स्मिथ गेस्ट अपीयरेंस देंगे।