विल स्मिथ, दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम
पिछले साल इन फिल्मों में दिखे थे दिलजीत
दिलजीत की फिल्मों की बात करें तो उनकी आखिरी रिलीज 'जट्ट एंड जूलियट 3' थी। यह 2024 की पंजाबी रोमांटिक कॉमेडी थी, जिसमें उनके साथ नीरू बाजवा नजर आईं। पिछले साल दिलजीत इम्तियाज अली की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में भी दिखे थे। यह नेटफ्लिक्स फिल्म मशहूर पंजाबी सिंगर की बायोपिक थी, जिसमें परिणीति चोपड़ा भी थीं। इस फिल्म में दिलजीत के शानदार अभिनय को खूब तारीफ मिली थी।