एक तरफ संजय दत्त के फैन्स उनकी बायोपिक को लेकर उत्साहित हैं। वहीं, खबर है कि उनकी पत्नी मान्यता दत्त इन दिनों इतनी घबराई हुई हैं कि फिल्म से जुड़े लोगों को यहां तक कि लीड एक्टर रणबीर कपूर तक को फोन कर रही हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Maanayata Dutt
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मान्यता दत्त इस बात को लेकर चिंतित हैं कि फिल्म में उन्हें कैसे पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि दीया मिर्जा फिल्म में मान्यता दत्त का किरदार निभा रही हैं।
पढ़ें: फिल्म की प्रमोशन के दौरान 'सर्किट' ने खोल दिया राज, फिल्म 'मुन्नाभाई-3' बनेगी या नहीं
विज्ञापन
3 of 5
Maanayata Dutt
खबरों के मुताबिक मान्यता दत्त को जरा सा भी क्लू नहीं है कि फिल्म में उनसे जुड़ी कौन सी बात दिखाई जाएगी। वह 'दत्त प्रोडक्शंस' की सीईओ हैं और संजय दत्त का काम संभालती हैं। हालांकि एक वक्त ऐसा भी था जब अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्हें सी-ग्रेड फिल्म भी करने पड़े। वह प्रकाश झा की फिल्म 'गंगाजल' में आइटम नंबर में भी नजर आ चुकी हैं।
4 of 5
Maanayata Dutt
मान्यता दत्त का नाम दिलनवाज शेख था। कहा जाता है कि उन्हें प्रकाश झा ने ही 'मान्यता' नाम दिया था। उनकी परवरिश दुबई में हुआ। ग्लैमर की दुनिया का हिस्सा बनने के लिए उन्होंने मुंबई का रुख किया। संजय दत्त ने मान्यता दत्त की फिल्म 'लवर्स लाइक अस' के राइट्स 20 लाख रुपये में खरीदने के बाद उसे सारी जगहों से हटवा दिया।
संजय दत्त पर बन रही बायोपिक में परेश रावल, मनीषा कोइराला, नरगिस दत्त, विकी कौशल, सोनम कपूर और अनुष्का शर्मा भी नजर आएंगे। हालांकि फिल्म का नाम और इसकी रिलीज डेट की जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।