फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा के फैशन लेबल 'नुश' पर डिजाइन कॉपी करने का आरोप, लेना पड़ा ये बड़ा फैसला

Thu, 12 Oct 2017 02:25 PM IST
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 6
डेमो
मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने फैशन लेबल्स के साथ दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर की तरह मशहूर हस्तियों के बेड़े में शामिल तो हो गई लेकिन एक हकीकत ये भी है कि वे 10 दिनों के भीतर ही विवादों के बीच घिर गई हैं...  
विज्ञापन

2 of 6
डेमो
गौरतलब हो अनुष्का ने दस दिन पहले बॉलीवुड स्टार सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण की तरह अपना कपड़ों का ब्रैंड 'NUSH' लांच किया है। इस ब्रैंड के साथ उनकी चाह तो अपनी निजी शैली के जरिए बैंडवैगन में शामिल होने की थी लेकिन दुर्भाग्य से अनुष्का के लिए चीजें खराब हो गईं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
डेमो
ब्रैंड लांचिग के पहले दिन ही अनुष्का के 'NUSH' ब्रैंड पर डिजाइन कॉपी करने का गंभीर आरोप लगा। 'फिल्मफेयर' की रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का की न्यू ब्रैंड कंपनी पर चीनी रिटेलरों से कपड़ों के डिजाइन कॉपी करने का आरोप लगा है।

 

4 of 6
डेमो
फिर अनुष्का के बयान ने मामले को ओर तूल दे दी जब वे बोलीं 'उन्होंने खुद इन कपड़ों को डिजाइन नहीं किया है। उन्होंने साइट पर अन्य डिज़ाइनों को देखकर उन्हें तैयार करने के लिए दिमाग खर्च किया है। इसके लिए उन्हें घंटों बिताने पड़े हैं। अनुष्का ने कहा कई बार उन्हें इन सब में नौ घंटे से भी ज्यादा का वक्त लग जाता था। इस दौरान उनकी मां को ही उन्हें खाने के लिए याद दिलाना पड़ता था।'

 
विज्ञापन

5 of 6
डेमो
उनकी सहयोगी कंपनी सुदिती इंडस्ट्रीज ने कहा है कि कुछ डिजाइनों को हटा दिया गया है। इससे पहले सुदीति इंडस्ट्रीज के सीएमडी ने 10 अक्टूबर को एक बयान में कहा था, "हमारे ब्रांड 'NUSH' के कुछ डिज़ाइनों में समानता के बारे में हमें अभी पता चला है। इस पर हम सख्त कार्रवाई करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का के ब्रैंड पर चीनी वेबसाइटों से कपड़ों के डिजाइन कॉपी करने का आरोप लगा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो
इधर विवादों के बीच गुरुवार को अनुष्का के ब्रैंड के कपड़ों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक उनके ब्रैंड के कपड़ों की बिक्री मिंत्रा, जेबॉन्ग, शॉपर्स स्टॉप में शुरू हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें