akshay kumar
क्लॉज 7.1 के अनुसार, ''जिनके नाम फिल्म के क्रेडिट टाइटल में हैं और भारत में रहते हों और काम करते हों, वो नेशनल अवॉर्ड पाने के योग्य हैं।''रुस्तम के लिए जब अक्षय कुमार को नेशनल अवॉर्ड मिला था तब जूरी के चेयमैन फिल्मकार प्रियदर्शन थे। प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार के साथ कई फिल्में बनाई हैं। प्रियदर्शन पर आरोप लगे कि उन्होंने अक्षय कुमार का पक्ष लिया है। इन आरोपों पर प्रियदर्शन ने कहा था, ''पिकू के लिए अमिताभ बच्चन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था और तब जूरी के चेयरमैन रमेश सिप्पी थे। रमेश सिप्पी ने अमिताभ के साथ शोले में काम किया था. ऐसे में क्या रमेश सिप्पी के फैसले पर शक किया जाना चाहिए?'