फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शेट्टी की इस फिल्म के लिए क्यों हां नहीं कर रहे अजय देवगन, कहीं वजह ये तो नहीं

Thu, 28 Dec 2017 05:20 PM IST
amarujala.com-Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Ranveer Singh
बॉलीवुड में बहुत जल्द ही बुलंदियों को छूने वाले एक्टर रनवीर सिंह एक और धमाल करने वाले हैं। अपने दमदार एक्शन के लिए पहचान रखने वाले डायरेक्टर रोहित शेट्टी रनवीर को लेकर फिल्म बना रहे हैं। जी हां ये फिल्म तेलुगू फिल्म का रीमेक होगी...
विज्ञापन

2 of 5
Ajay and Rohit
बता दें कि रोहित शेट्टी फिल्म 'सिंबा' में रनवीर को लेकर काम कर रहे हैं। लेकिन रोहित चाहते हैं कि अजय देवगन भी इस फिल्म में एक रोल अदा करें। रोहित ने अजय को एक ईमानदार पुलिसवाले का किरदार ऑफर किया है जिसमें उनका काम भ्रष्ट पुलिसवाले बने रणवीर सिंह को ईमानदारी के रास्ते पर लाना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
Ajay And Ranveer
लेकिन अभी तक अजय की तरफ से किसी भी तरह का कोई जवाब नहीं आया है। बता दें कि इस फिल्म की प्रोड्क्शन टीम करण जौहर की धर्मा प्रोड्क्शन है। वहीं, अजय और करण की बनती नहीं है। इसलिए अभी तक अजय का कोई जवाब नहीं आ रहा है।

4 of 5
karan johar
वहीं, करण की काजोल के साथ अच्छी दोस्ती है और वे जल्द ही करण की अगली फिल्म में नजर आने वाली हैं। वहीं, रोहित भी चाहते हैं कि अजय जल्दी ही इसपर अपनी सहमति जताए। बता दें कि रोहित शेट्टी फिल्म 'फूल और कांटे' में असिस्टेंट डायरेक्टर थे। इसका सीधा सा मतलब है कि रोहित और अजय की दोस्ती नई नहीं है। देखते हैं कि दोस्ती के आगे अजय को करण की दुश्मनी को भुलाते हैं या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रनवीर सिंह
बता दें कि सिंबा एक्टर रणवीर सिंह की 2018 में आने वाली एक्शन, ड्रामा फिल्म है। जिसे फिल्म मेकर करण जौहर और रिलायंस एंटरटेनमेंट मिलकर को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में एस थमन का म्यूजिक है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें