फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Movies: 'फुले' से पहले जातिगत भेदभाव पर बनीं ये फिल्में, परदे पर दिखी समाज में फैले भेदभाव की सच्चाई

Sun, 20 Apr 2025 06:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Movies Based On Caste Discrimination: फिल्म 'फुले' रिलीज होने वाली है। इसमें जातिगत भेदभाव को दिखाया गया है। इससे पहले कई और बॉलीवुड फिल्में भी जातिगत भेदभाव पर बन चुकी हैं।
विज्ञापन
1 of 6
जातिगत भेदभाव पर आधारित फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'फुले' इस महीने रिलीज हो रही है। ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित इस फिल्म में जातिगत भेदभाव को भी दिखाया गया है। इससे पहले कई और फिल्में ऐसी बन चुकी हैं, जिनमें समाज में जातियों के आधार पर होने वाले भेदभाव की झलक परदे पर दिखाई दी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
जय भीम - फोटो : सोशल मीडिया
'जय भीम'
साउथ के सुपरस्टार सूर्या ने फिल्म 'जय भीम' में मुख्य किरदार अदा किया था। यह फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्म में जातिगत भेदभाव को बेहतर तरीके से दिखाया है। यह फिल्म मद्रास हाईकोर्ट के जज रहे जस्टिस चंद्र के एक चर्चित केस पर बनी है। इस फिल्म की कहानी तमिलनाडु की एक जाति के साथ हुए उत्पीड़न की है। फिल्म का निर्देशन टीजे ग्नानवेल ने किया है। 
विज्ञापन

3 of 6
आर्टिकल 15 - फोटो : सोशल मीडिया
'आर्टिकल 15'
फिल्म 'आर्टिकल 15' भारतीय संविधान के आर्टिकल 15 पर आधारित है। इस आर्टिकल में कहा गया है कि धर्म, जाति, भाषा, रंग या फिर लिंग के आधार पर भेदभाव अपराध है।  फिल्म में जातिगत भेदभाव को बेहतर तरीके से दिखाया गया है। 'आर्टिकल 15' में आयुष्मान खुराना ने मुख्य भूमिका अदा की है। वह इसमें एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आए हैं। इसके साथ ही फिल्म में ईशा तलवार ने भी अभिनय किया है। 

4 of 6
मसान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
'मसान'
फिल्म 'मसान' में दो अलग तरह की कहानियां दिखाई गई हैं। इस फिल्म में एक कहानी दीपक यानी की विक्की कौशल के ऊपर है। विक्की कौशल ने फिल्म में उस लड़के का किरदार अदा किया है, जो कि छोटी जाति से है और श्मशान घाट पर लाशों को जलाता है। वहीं फिल्म के दौरान उसकी मुलाकात एक ऊंची जाति की लड़की से होती है। फिल्म में ऊंची- नीची जाति के लड़का और लड़की की प्रेम कहानी को दिखाया गया है। 
विज्ञापन

5 of 6
मुक्काबाज - फोटो : सोशल मीडिया
मुक्काबाज
फिल्म 'मुक्काबाज' में खेलकूद में होने वाले जातिगत भेदभाव को दिखाया गया है। इस फिल्म की कहानी श्रवण कुमार (विनीत कुमार सिंह) के ईर्द-गिर्द घूमती है, जो एक दलित जाति से आता है। फिल्म के दौरान दिखाया गया है कि किस प्रकार से बॉक्सर को संचालक हर रोज अपमानित करते हैं। उसके बाद भी बॉक्सर अपनी काबिलियत से जीत हासिल करता है।

यह खबर भी पढ़ें:
Khusboo Patani: दिशा पाटनी की बहन खुशबू ने मासूम बच्ची को बचाकर पेश की मानवता की मिसाल, लोग कर रहे जमकर तारीफ
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कर्णन - फोटो : सोशल मीडिया
'कर्णन'
साउथ के बेहतरीन कलाकार धनुष अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। साल 2021 में धनुष की रिलीज हुई फिल्म कर्णन ने दक्षिण भारत में चल रही जाति प्रथा को दिखाया था। फिल्म में जातिगत भेदभाव को दिखाया गया कि किस प्रकार यह ग्रामीण क्षेत्रों मौजूद है। फिल्म में धनुष ने दलित शख्स का किरदार अदा किया है। फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी।

यह खबर भी पढ़ें:
Preity Zinta: अपनी टीम का मैच देखने से पहले प्रीति जिंटा की तबीयत खराब, रात भर नहीं आई नींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें