Sacred Games
किस तरह के कन्टेन्ट पर लग सकती है रोक? मसौदे के अनुसार हस्ताक्षर करने वाले सभी प्लेटफॉर्म इसका पालन करने के लिए बाध्य होंगे और मूल रूप से पांच तरह के कन्टेन्ट दिखाने से बचेंगे. ये कन्टेन्ट हैं -
राष्ट्रीय चिन्ह और तिरंगे को गलत तरीके से दिखाया जाना
असल या बनावट किसी भी रूप में बच्चों को सेक्शुअल एक्टिविटी में दिखाया जाना या फिर बच्चे के जननांग को गलत तरीके से दिखाया जाना.
किसी जाति, वर्ग या समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा कुछ दिखाना
भारत और देश की संस्थाओं के विरुद्ध आतंकवाद को बढ़ावा देने और इससे जुड़ी हिंसा को गलत तरीके से दिखाया जाना
ऑनलाइन सेवा के जरिए कानूनी तौर पर या कोर्ट द्वारा किसी चीज को दिखाने पर लगी पाबंदी का पालन करना
आईएएमएआई के अनुसार नेटवर्क18 के ग्रुप जनरल काउंसेल क्षिप्रा जटाना के अनुसार "भारत के बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए कंपनी इसका हिस्सा बन कर खुश है।" सोनी पिक्चर्स नेटवर्क के जनरल काउंसेल अशोक नंबिस्सन के अनुसार "खुद का कन्टेन्ट खुद सेंसर करने से कन्टेन्ट बनाने वाली कंपनियां अपने उपभोक्ताओं के प्रति अधिक जवाबदेह बनेंगी।" ,netflix ,netflix india ,nawazuddin siddiqui ,नेटफ्लिक्स ,हॉटस्टार ,enternet ,ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ,saif ali khan ,secret game series