नेशनल अवार्ड जीतने वाले एक्टर मनोज वाजपयी ने अपने दिल की बात का जिक्र किया है। मनोज अपनी आने वाली फिल्म 'अय्यारी' में उनके साथ काम कर रहे एक्टर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं..चलिए जानते हैं आखिर क्या है वजह..
विज्ञापन
2 of 5
Manoj and Sidharth
चलिए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है मनोज वाजपयी के दिल की बात। दरअसल, मनोज ने उनके साथ काम कर रहे नौजवान एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के काम को सराहा है और कहा कि उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया। यहां तक कि उन्होंने सिद्धार्थ को महान भी बताया और कहा सिद्धार्थ जैसे लोगों के साथ काम करने का मौका बहुत कम मिलता है। मनोज ने एक सरकारी न्यूज एजेंसी को मुंबई से फोन पर दिए इंटरव्यू के दौरान ये ये बातें बताई।
विज्ञापन
3 of 5
Sidharth
बेबी, ए वेडनेसडे, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी जैसी फिल्में देने वाले फिल्म निर्माता नीरज पांडे की अपकमिंग फिल्म 'अय्यारी' है। कुछ दिनों पहले टीम जम्मू और कश्मीर में शूटिंग के पहले शेड्यूल के लिए पहुंची थी। जहां फिल्म के को-स्टार मनोज वाजपेयी भी मौजूद थे। इसका दूसरा शेड्यूल दिल्ली में शुरू हो चुका है। डायरेक्टर ने फिल्म की स्टार कास्ट की एक फोटो ट्विटर पर शेयर की थी जिसमें कि मनोज और सिद्धार्थ भी नजर आ रहे थे।
4 of 5
Sidharth
क्राइम ड्रामा वाली इस फिल्म को नीरज पांडे और शीतल भाटिया को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह असल जिंदगी की घटनाओं पर आधारित है जो दो आर्मी के अधिकारियों के इर्द-गिर्द घूमती है जिनके विचार अलग-अलग हैं। लेकिन अपने नजरिए से वो सही होते हैं। फिल्म में वाजपेयी, सिद्धार्थ के मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं। कुछ दिनों पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बताया था कि वो सनी देओल के गाने 'यारा ओ यारा' पर डांस करने वाले हैं।
असली लोकेशन्स में शूटिंग के लिए मशहूर पांडे कश्मीर के कुछ हिस्सों में इसकी शूटिंग की। एक्टर ने बताया था कि वो अपने रोल के लिए तैयारियां कर रहे हैं। वहीं कुछ दिनों पहले स्टाइल और फैशन के बीच अंतर के बारे में पूछे जाने पर सिद्धार्थ ने कहा- स्टाइल कुछ ऐसा होता है, जो आपके पास है, जबकि फैशन को आप खरीदते हैं, इसलिए मैं कई चीजों में विश्वास करता हूं, जो हर दिन बदलते रहते हैं।