फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से जन्मदिन पर केक नहीं काटते बिग बी, क्या आप जानते हैं

Wed, 11 Oct 2017 09:57 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 6
Amitabh bachchan
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को अपना 75 वां जन्मदिन मनाएंगे। लेकिन देखना ये होगा कि इस बार भी बिग बी अपने बर्थडे पर केक काटेंगे या नहीं। लेकिन केक ना काटने की वजह का वे पहले ही खुलासा कर चुके हैं। चलिए बता दें कि अमिताभ बच्चन साहब अपने जन्मदिन पर केक क्यों नहीं काटते। 

आगे की स्लाइड्स में जानिए जन्मदिन पर केक क्यों नहीं काटते अमिताभ। 
विज्ञापन

2 of 6
Amitabh bachchan
जन्मदिन मनाने के बारे में बात करते हुए कहा कि आजकल अमिताभ बच्चन जन्मदिन पर केक काटना बंद कर दिया है, क्योंकि उन्हें जन्मदिन पर इसका कोई औचित्य समझ नहीं आता। 
 
विज्ञापन

3 of 6
Amitabh bachchan
अमिताभ ने कहा कि उन्होंने केक की प्रथा बंद करवाने को कहा है। क्योंकि उन्हें नहीं पता कि ये केक क्यों लाया जाता है? मोमबत्ती क्यों लगाई जाती है?

4 of 6
Amitabh bachchan
अमिताभ ने अपने चिरपरिचित मजाकिया लहजे में बात करते हुए कहा कि केक में लगी मोमबत्ती जलाने के बाद कहते हैं इसे फूंक कर बुझा दो, फिर एक बड़ा सा कत्लनुमा चाकू आ जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
Amitabh bachchan
उन्होंने कहा कि आजकल एक नई प्रथा शुरू हुई है, जब सब कांड हो जाता है तब एक और कांड होता है केक लेकर मुंह पर पोत देते हैं। इसीलिए उन्होंने अब केक काटना बंद कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Amitabh bachchan
उन्होंने कहा कि बॉलीवुड इंडस्ट्री चिरायु है, हमेशा चलती रहेगी। अमिताभ से हॉलीवुड इंडस्ट्री के भारत में बढ़ते दखल को लेकर सवाल पूछा गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें