फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिज्नी स्टार बेला थॉर्न क्यों बनाने लगीं पोर्न फिल्में?, मिल चुका है एडल्ट फिल्म के लिए अवॉर्ड

Wed, 23 Oct 2019 06:30 PM IST
अपूर्वा राय बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 9
बेला थॉर्न - फोटो : Social Media
एक समय डिज़्नी टीवी की चर्चित अभिनेत्री रहीं बेला थॉर्न ने पिछले दिनों घोषणा की कि वो पोर्न दिखाने वाली वेबसाइट पोर्नहब के साथ मिलकर काम करेंगी ताकि 'रिवेंज पोर्न' को इससे दूर रख सकें। हम ओंटारियों के सडबरी में उनके किराये के घर में बैठे थे. यह लग्ज़री घर एक शांत कस्बे में जहां शरद ऋतु के चलते मैपल के पत्तों के गिरने का दौर शुरू हो गया है। थॉर्न तीन महीने के लिए यहां आई हैं। मिकी रुरके के साथ वे फिल्म 'गर्ल' में काम कर रही हैं जिसमें वो एक ऐसी युवा महिला की भूमिका निभा रही हैं जो अपने होमटाउन पहुंचकर अपने पिता का कत्ल करना चाहती है जिसने उसका उत्पीड़न किया था।
विज्ञापन

2 of 9
बेला थॉर्न - फोटो : social media

हमारे साथ बातचीत के दौरान एक समय ऐसा आया जब बेला थोर्ने रोने लगती हैं। उनका एक पालतू ऑस्ट्रेलियन शेपर्ड कुत्ता, उनके घुटने के चारों ओर परेशान होकर घूमने लगता है। हम उनसे स्लट-शेमिंग, अवसाद, सोशल मीडिया पर बुली किए जाने पर बात कर चुके थे। इस पर भी बात हो चुकी थी कि कैसे उनके चेहरे को इस्तेमाल करके हजारों फर्ज़ी पोर्न वीडियो बना दिए गए। इस बारे में थॉर्न ने कहा, "इस तरह की बातें मुझे बहुत उदास कर देती हैं। मुझे दुनिया से नफऱत होने लगती है।" लेकिन इनमें से किसी बात को लेकर उनकी आंखों से आंसू नहीं निकले थे।

विज्ञापन

3 of 9
बेला थॉर्न - फोटो : social media

चाइल्ड मॉडल का सफर

एक साल हो चुका है जब 22 साल की बेला थॉर्न ने दुनिया के सामने अपना दिल खोलकर रख दिया था। उन्होंने अपने जीवन में उत्पन्न निराशा, अकेलेपन और यौन उत्पीड़न के अनुभवों पर आधारित बेहद निजी कविताएं लिखीं और इन कविताओं को सिरीज़ के तौर पर अपनी पहली पुस्तक 'द लाइफ़ ऑफ़ अ वॉनबी मुग़ल-मेंटल डिसरे' का प्रकाशन कराया था। वह बताती हैं कि जब महज नौ साल की थीं तभी एक मोटरबाइक हादसे में उनके पिता का निधन हो गया था। इस दुखद घटना के बाद उनका चाइल्ड मॉडल वाला करियर तेजी से आगे बढ़ा और वे डिज़्नी चैनल के कॉमेडी सीरियलों में दिखने लगीं।

4 of 9
बेला थॉर्न - फोटो : social media

वह रोमांटिक अटेंशन पाने की चाहत और अपनी सेक्शुअल लाइफ़ को लेकर मीडिया के बहुत तवज्जो दिए जाने पर विचार करती हैं। वह कहती हैं, "क्या ये इसलिए हुआ कि पूरी ज़िंदगी में मेरा शोषण होता रहा? बहुत कम उम्र में ही सेक्स से मेरा वास्ता हो गया था। क्या इसी कारण मुझे लगता था कि मेरे पास स्वाभाविक तौर पर बस यही एक चीज है?" उनकी कविताओं का संकलन, जिसमें उन्होंने कई शब्दों की स्पेलिंग को गलत ही रहने दिया है, प्रकाशन के कई सप्ताह बाद अभी भी अमेजन की बेस्टसेलर सूची में शामिल है। इस साल जून में, किताब के प्रमोशन के सिलसिले में कहीं बाहर गईं थीं। तब बेला को एक ऐसे नंबर से टेक्स्ट मेसेज मिले जिन्हें वह पहचान नहीं पा रही थीं लेकिन इन संदेशों से उनका सिर चकराने लगा था।

विज्ञापन

5 of 9
बेला थॉर्न - फोटो : social media
बेला याद करते हुए बताती हैं, ''मैं एक इंटरव्यू से बाहर निकल रही थी। मैं लगभग रो रही थी। किताब के बारे में बात कर रही थी और तब मैंने अपना फोन देखा और मुझे अपनी नग्न तस्वीर नजर आई।'' ये वो तस्वीर है जो उन्होंने एक बार अपने पूर्व प्रेमी को भेजी थी। इसे देख बेला सकते में आ गई थीं। उन्होंने अपने मैनेजर को फोन किया और फिर एजेंट को फोन करके सलाह मांगी।इसके बाद एक दिन सुबह-सुबह फिर उनके फ़ोन पर मेसेज का अलर्ट आया और भी कई दूसरे टॉपलेस फ़ोटो उनके इनबॉक्स में आ चुके थे। इस बार तस्वीरें उनकी कुछ मशहूर दोस्तों की भी थी। 
विज्ञापन

6 of 9
बेला थॉर्न - फोटो : social media

टॉपलेस तस्वीरें

अपनी किताब में बेला ने उस यौन उत्पीड़न का विस्तार से ज़िक्र किया है जो उन्हें बचपन में झेलना पड़ा था. हालांकि उन्होंने यौन शोषण करने वाले की पहचान ज़ाहिर नहीं की है। उन्होंने ये भी बताया है कि उनके अंदर इस बात का डर पैदा हो गया था कि शायद कोई उनपर विश्वास नहीं करेगा। ऐसे में उन्होंने उस अपराध के बारे में किसी को नहीं बताया। टॉपलेस तस्वीरों को देखने के बाद उनके दिमाग़ में एक बार फिर से वही सबकुछ चलने लगा।बेला ने सोचा कि एक बार फिर से वही सब शुरू होने वाला है। वो बताती हैं, "मुझे लगा कि मेरे जीवन की डोर किसी और के हाथ में है और वही मेरे बारे में फ़ैसले ले रहा है। कोई फिर से मुझसे वही करवा रहा है जो मैं नहीं करना चाहती और ख़ासकर सेक्स को लेकर।" इसके बाद उन्होंने एक फ़ैसला लिया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल किया। ट्विटर पर बेला के 70 लाख फ़ॉलोअर हैं, इंस्टाग्राम पर उसके फॉलोअरों की संख्या 2.2 करोड़ हैं जबकि फ़ेसबुक पर उसके 90 लाख फ़ोलोअर हैं।

विज्ञापन

7 of 9
बेला थॉर्न - फोटो : social media

अमरीकन चैट शो 'द व्यू' की वूपी गोल्डबर्ग ने बेला को तस्वीरें जारी करने के बजाय इस बात के लिए फटकार लगाई कि ऐसी तस्वीरें खिंचवाई ही क्यों थीं।  गोल्डबर्ग ने अपने कार्यक्रम के पैनल डिस्कशन में कहा, जब आप ऐसी तस्वीर लेती हैं तो वे क्लाउड में जाती हैं और फिर उन्हें हैक किया जा सकता है। अगर आपको 2019 में ये बात नहीं पता तो माफ़ करें, ये एक समस्या है।" बेला थॉर्न ने गोल्डबर्ग को इसका जवाब इंस्टाग्राम पर ही दिया और उनके कॉमेंट्स को घटिया और अपमानजनक बताया। बेला थॉर्न ने यह भी कहा कि जब युवा खुद को अपमानित और असुरक्षित महसूस कर रहे हों, ऐसे वक़्त में उनकी सार्वजनिक आलोचना से उनकी दिमाग़ी स्थिति और बिगड़ेगी। बेला ने कहा, "अगर किसी युवा लड़की या लड़के की ऐसी तस्वीर स्कूल में फैल जाए तो वे आत्महत्या करने के बारे में सोचने लगेंगे।"

8 of 9
बेला थॉर्न - फोटो : social media
बेला के कई ऐसे पोर्न वीडियो पहले से उपलब्ध हैं जो दरअसल उनके हैं ही नहीं। ये सभी डीपफेक वीडियो हैं जिनमें सेक्स करती किसी अभिनेत्री के चेहरे पर बेला का चेहरा चिपका दिया गया है। हैरान और विचलित करने वाले एक वीडियो में हस्तमैथुन कर रही एक महिला के चेहरे पर बेला का चेहरा लगाया गया है और उसके ऊपर रोने की आवाज़ लगाई गई है। यह आवाज बेला के एक असली वीडियो की है जिसमें वह अपने पिता को याद करके रो रही थीं। बेला थॉर्न बीबीसी से बताती हैं, "यह वीडियो पूरी तरह फैल गया है और हर कोई सोच रहा है इस वीडियो में मैं ही हूं।''
विज्ञापन

9 of 9
बेला थॉर्न - फोटो : social media

पोर्नहब वेबसाइट का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी माइंडगीक ने बीबीसी को बताया, "हम अपने यहां उपभोक्ताओं को कॉन्टेंट शेयर करने और देखने के लिए सुरक्षित स्पेस उपलब्ध करवाते हैं।हम नहीं चाहेंगे कि अपने यहां रिवेंज पोर्न को जगह देकर इसे नुक़सान पहुंचाएं।" होटल के कमरे में पहुंचने पर मुझे थॉर्न की असिस्टेंट का मेसेज मिला। वह मुझे एक इवेंट में बुला रही थीं। इवेंट का नाम था- 'मेक श्योर योर फ्रेंड्स आर ओके।' यह डिप्रेशन के खिलाफ था। यह थॉर्न के लिए महत्वपूर्ण लक्ष्य है और वह चाहती हैं कि उनके प्रशंसक इस बारे में ज़रूर जानें। तीन दिन बाद मैं उस इवेंट में थी। थॉर्न को बतौर निर्देशक पहली अडल्ट फिल्म 'हर एंड हिम' के लिए के लिए सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें पोर्नहब अवॉर्ड्स के दौरान ही दिया गया। उन्होंने पोर्नोग्राफिक फिल्मों में अधिक महिला निर्देशकों को अपनाने के लिए अडल्ट फ़िल्म इंडस्ट्री के लोगों का धन्यवाद दिया और इस दौरान बदला लेने वाले पोर्न वीडियो की खरी-खरी आलोचना भी की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें