फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉप सिंगर निकी मिनाज ने रचाई गुपचुप शादी और सेलेना गोमेज का नया गाना रिलीज, तीन खबरें

Wed, 23 Oct 2019 04:06 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
निकी मिनाज, केनेथ पेटी - फोटो : instagram
पॉप सिंगर निकी मिनाज ने की शादी
पॉप सिंगर निकी मिनाज ने केनेथ पेटी से चुपके से शादी कर ली है।  निकी ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया है, जो उनकी इस गुपचुप शादी की पुष्टि करता है। वीडियो शेयर करते हुए निकी ने लिखा- "ओनिका तान्या मराज-पेटी 10.21.19"। निकी ने क्वीन रेडियो शो के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि वे आने वाले दिनों मे वे केनेथ से शादी करने वाली हैं। इतना ही नहीं निक्की ने अपने ट्विटर हैंडल का नाम भी मिसेज पेटी कर लिया था। केनेथे और निकी पिछले दिसम्बर से रिलेशनशिप में हैं। निकी को 2011 से 2016 के बीच निक्की को 10 बार ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। उन्हें पहला ग्रैमी अवॉर्ड 2012 में माय चिक बैड के लिए मिला था।
विज्ञापन

2 of 3
Hailey Baldwin and Justin Bieber's - फोटो : instagram

सिंगर जस्टिन बीबर और मॉडल हैली बाल्डविन की शादी की तस्वीरें सामने आईं हैं। दोनों ने इसी महीने की शुरुआत में दोबारा शादी की थी। हैली जहां व्हाइट वेडिंग गाउन में हैं तो वहीं ब्लैक टक्सीडो में जस्टिन नजर आ रहे हैं। दोनों ने इससे पहले कोर्ट मैरिज की थी। हालांकि अब दोनों ने पूरे रीति रिवाज के साथ शादी की है। दोनों की ये प्राइवेट वेडिंग South Carolina में हुई।



विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
सेलेना गोमेज - फोटो : Social Media
सेलेना गोमेज का नया गाना Lose you To Love Me रिलीज
जस्टिन बीबर से ब्रेकअप के बाद सेलेना गोमेज ने अपना गाना Lose you To Love Me लॉन्च किया है। खबरे हैं कि सेलेना ने इस गाने में अपने ब्रेकअप के दर्द को दिखाया है। इस गाने को रिलीज करने से पहले सेलेना ने लिखा यह गाना पिछले एलबम को रिलीज करने के बाद मेरे जीवन में आए कई उतारचढ़ाव से प्रभावित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें