फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या ट्रेंड को फॉलो नहीं करतीं अनन्या पांडे? बताई अपनी पसंद, नई पीढ़ी से की ये अपील

Mon, 29 Jun 2026 11:43 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ananya Pandey: अनन्या पांडे ने हाल ही में बताया है कि वह ट्रेंड को क्यों नहीं फॉलो करती हैं। उन्होंने नई पीढ़ी से एक अपील भी की है।
विज्ञापन
1 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
सेलिब्रिटी पर हमेशा ट्रेंड्स के साथ चलने का दबाव रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि फैंस उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। उन पर ये दबाव इसलिए भी रहता है कि क्योंकि ब्यूटी ट्रेंड्स रातों-रात बदल जाते हैं। हालांकि अनन्या पांडे के लिए, आज खूबसूरती का मतलब ट्रेंड्स को फॉलो करना नहीं, बल्कि अपनी असलियत को अपनाना है। 
विज्ञापन

2 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : एक्स (ट्विटर)
ट्रेंड को फॉलो नहीं करतीं अनन्या
टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया कि वह कभी भी ब्यूटी ट्रेंड्स के पीछे नहीं भागतीं, बल्कि वही चीजें अपनाती हैं, जो उन्हें स्वाभाविक रूप से पसंद आती हैं। 

'कभी नहीं सोचा कि लोग क्या सोचेंगे', दो धर्मों के बीच कैसे करते हैं बेटी की परवरिश, कुणाल खेमू ने दी जानकारी

विज्ञापन

3 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
अपने लिए सही चीजें चुनती हैं अनन्या
'कॉल मी बे' की एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं ट्रेंड्स को फॉलो वालों में से नहीं हूं। मुझे असल में ऑनलाइन सर्च करना पड़ता है कि अभी क्या ट्रेंड कर रहा है, वरना मुझे पता ही नहीं चलेगा। मुझे बस इतना पता है कि मेरे लिए क्या सही है।'

4 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : एक्स
अनन्या का काम
अनन्या को फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' और 'चांद मेरा दिल' जैसी हालिया फिल्मों में उनकी परफॉर्मेंस के लिए तारीफ मिली, हालांकि ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाईं। सफलता और असफलता दोनों का अनुभव कर चुकीं यह एक्ट्रेस बड़े पर्दे के जादू में पक्का यकीन रखती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : एक्स
नई पीढ़ी से अपील
अनन्या पांडे कहती हैं 'मुझे लगता है कि सिनेमा हमेशा रहेगा। मुझे थिएटर में जाकर हर तरह की फिल्में देखना पसंद है। मुझे सबसे ज्यादा मजा हर हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्में देखने में आता है। मेरे लिए, फिल्में देखना मेरे बड़े होने का एक अहम हिस्सा रहा है। मैं नई पीढ़ी को थिएटर जाकर फिल्में देखने और हमारे सिनेमा को जिंदा रखने के लिए प्रोत्साहित करूंगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें