फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Awarapan 2: 'आवारापन 2' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, एक्शन अवतार में नजर आए इमरान हाशमी

Mon, 29 Jun 2026 11:41 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Awarapan 2 Teaser Out: 'आवारापन 2' का धमाकेदार टीजर कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है। टीजर में इमरान हाशमी जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। वहीं दिशा पाटनी की प्यारी झलक भी सामने आई है।

 
विज्ञापन
1 of 4
'आवारापन 2' - फोटो : सोशल मीडिया
विशेष फिल्म्स ने आधिकारिक तौर पर आज 'आवारापन 2' का टीजर रिलीज कर दिया है। 2007 की कल्ट क्लासिक फिल्म 'आवारापन' के 19 साल के लंबे समय बाद आखिरकार इसका सीक्वल आ रहा है। इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

विज्ञापन

2 of 4
'आवारापन 2' - फोटो : सोशल मीडिया
निर्माताओं ने जारी किया टीजर
आज विशेष फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर आगामी फिल्म 'आवारापन 2' का टीजर साझा किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, '19 साल के लंबे इंतजार के बाद 'आवारापन 2' अब खत्म हुआ। शिवम वापस आ गया है।' इस फिल्म में इमरान हाशमी शिवम के किरादार में नजर आएंगे। 
विज्ञापन

3 of 4
'आवारापन 2' - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है टीजर में खास
इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' के टीजर की शरुआत इन लाइन से शुरू होती है- 'कछ लोगों की कहानिंया उनकी मर्जी से खत्म नहीं होती है, उनकी कहानी दूसरों के लिए लिखी जाती है।' इसी के साथ फिल्म में इमरान को एक्शन करते दिखाया गया है। इसके साथ ही शबाना आजमी और दिशा पाटनी की खास झलक भी दिखाई गई है।
विज्ञापन

4 of 4
'आवारापन 2' - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी 'आवारापन 2'?
विशेष फिल्म्स ने आज आधिकारिक तौर पर 'आवारापन 2' के टीजर को रिलीज करके इमरान हाशमी के प्रशंसकों को खुश कर दिया है। 'आवारापन 2' 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड पर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट और शरवरी ने दिखाई अल्फा के गाने की खास झलक, एक साथ झूमती आईं नजर; देखें वायरल वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें