जब से विनोद खन्ना की बीमारी की तस्वीर वायरल हुई है तबसे मीडिया में उनकी बीमारी, बुरी हालत को लेकर खबरें आ रही हैं। कहा जा रहा है कि उनकी हालत खराब है। एक तरफ जहां उनकी बीमारी से फैंस शॉक्ड हैं तो वहीं उनकी मौत की अफवाह भी उड़ी तो वहीं इस पर अमिताभ बच्चन की तरफ से ना तो कोई संदेश आया और ना ही वो उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे।
क्या अमिताभ बच्चन इतने बिजी हैं कि उनके पास अपने ही दोस्त और को-स्टार से मिलने का समय नहीं ? या फिर उन्हें इस बात की खबर ही नहीं है कि विनोद खन्ना इतने बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं ?
आखिर विनोद खन्ना पर चुप क्यों हैं अमिताभ बच्चन ?
विज्ञापन
2 of 8
अपने घरवालों के साथ विनोद खन्ना
शुक्रवार को विनोद खन्ना को शरीर में पानी की कमी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। कहा तो ये भी जा रहा है कि उन्हें ब्लैडर कैंसर है। लेकिन अमिताभ की तरफ से किसी भी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया जबकि सोशल मीडिया पर वो खूब एक्टिव हैं और रोजाना ट्वीट करते हैं। आज भी उन्होंने एक फिल्म के बारे में ट्वीट किया लेकिन विनोद खन्ना के बारे में कहीं कोई जिक्र नहीं हैं।
आखिर ऐसा क्या हुआ है जो अमिताभ जैसी शख्सियत और बॉलीवुड के दूसरे स्टार विनोद खन्ना की बीमारी पर दो बोल नहीं बोल पा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 8
अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना
70 के दशक में विनोद खन्ना और अमिताभ बच्चन की सुपरहिट जोड़ी का खूब बोलबाला था। दोनों ने मिलकर कई सुपरहिट फिल्में दीं जिनमें 'अमर अकबर एंथोनी', 'परवरिश', 'खून पसीना', 'मुकद्दर का सिकंदर' और 'हेरा फेरी' जैसी फिल्में शामिल हैं।
4 of 8
अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना
लेकिन धीरे-धीरे विनोद खन्ना की स्टारडम में जबरदस्त इजाफा होने लगा और लोग उन्हें अमिताभ बच्चन का रिप्लेसमेंट मानने लगे थे। कई हिट फिल्मों में निभाए किरदारों की वजह से विनोद खन्ना की छवि भी एंग्री यंग मैन की बनने लगी और लोगों को लगा कि अमिताभ के एंग्री यंग मैन के टाइटल को विनोद खन्ना जल्द ही छीन लेंगे।
विज्ञापन
5 of 8
अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना
कहीं ना कहीं अमिताभ बच्चन को विनोद खन्ना के तेजी से बढ़ते स्टारडम का आभास था। उन्हें लगने लगा कि विनोद खन्ना जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री से उनका पत्ता साफ कर देंगे। दोनों की जोड़ी साथ में हिट फिल्में दे रही थी लेकिन सारा क्रेडिट विनोद खन्ना को मिल रहा था
मीडिया पंडित कयास लगा रहे थे कि अमिताभ बच्चन अंदर ही अंदर विनोद खन्ना से असहज होने लगे हैं। और फिर उन्होंने विनोद खन्ना के साथ काम करना कम कर दिया। लोगों के दिलों पर अमिताभ बच्चन से ज्यादा विनोद खन्ना राज करने लगे और इससे अमिताभ भी वाकिफ थे।
विज्ञापन
6 of 8
अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना
इस बराबरी की होड़ को दशकों बीत गए हैं लेकिन शायद अमिताभ के दिल में आज भी इसकी टीस बाकी है।
वरना ऐसा क्या कि विनोद खन्ना बदहाल हालत में हैं, अपनी जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं और तो और उनकी मौत की अफवाह भी उड़ गई, लेकिन अमिताभ बच्चन चुप ही रहे ? उनके मुंह से दो बोल भी ना फूटे।
विज्ञापन
7 of 8
विनोद खन्ना
सिर्फ अमिताभ ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री से शायद कोई भी विनोद खन्ना से मिलने नहीं पहुंचा, जबकि दूसरी तरफ करण जौहर के बच्चों से मिलने के लिए सितारों का तांता लगा हुआ है।
हालांकि ऐसी खबरें हैं कि सलमान खान विनोद खन्ना से मिलने अस्पताल गए थे। दोनों ने फिल्म 'दबंग' में साथ काम किया था।