फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adnan Sami: अदनान सामी ने इंस्टाग्राम से बनाई दूरी! लेटेस्ट पोस्ट से पता चला सिंगर के अलविदा कहने का सच

Tue, 26 Jul 2022 12:28 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी अपने गानों के लिए लोगों के बीच आज भी काफी लोकप्रिय हैं। अपनी सुरीली आवाज के जरिए गायक लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।

विज्ञापन
1 of 4
अदनान सामी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी अपने गानों के लिए लोगों के बीच आज भी काफी लोकप्रिय हैं। अपनी सुरीली आवाज के जरिए गायक लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। अक्सर अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में रहने वाले अदनान सामी बीते दिनों फिर सुर्खियों में थे। हालांकि इस बार वह अपने किसी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए नहीं बल्कि एक वीडियो के लिए चर्चा में थे। दरअसल अभिनेता ने अचानक ही अपने इंस्टाग्राम से सभी पोस्ट डिलीट कर फैंस को चौंका दिया था।

विज्ञापन

2 of 4
चंडीगढ़ में अदनान सामी की म्यूजिकल नाइट

इतना ही नहीं सारे पोस्ट डिलीट करने के साथ ही अदनान ने अपने अकाउंट से एक वीडियो भी पोस्ट किया था। इस वीडियो में अलविदा लिखा नजर आ रहा था, जिसके बाद हर कोई हैरान था कि सिंगर में अचानक इस तरह का फैसला क्यों किया। लोगों को लगा कि उन्होंने सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है। लेकिन अचानक लिए उनके इस फैसले से हर कोई आश्चर्यचकित रह गया था। ऐसे में उनके कई फैंस ने अदनान के इस फैसले पर चिंता भी जाहिर की थी। हालांकि अब उनके इस फैसले की वजह सामने आ गई है।

विज्ञापन

3 of 4
अदनान सामी

देश भर में मशहूर अदनान सामी एक बड़ी फैन फॉलोइंग रखते हैं। वह अक्सर फैंस के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हालांकि बीते दिनों सिंगर के इंस्टाग्राम से अचानक चले जाने से हर कोई हैरत में था। लेकिन अब लोगों की इस हैरत को दूर करते हुए अभिनेता ने एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। साथ ही अपने अलविदा वाले इस पोस्ट का मतलब भी फैंस को समझाया। दरअसल अदनान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक म्यूजिक वीडियो का टीजर पोस्ट किया है।
 

 

विज्ञापन

4 of 4
अदनान सामी 19 फरवरी को लेजर वैली में मचाएंगे धूम - फोटो : File Photo

इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, मेरा अलविदा कहने का तरीका। शेयर किए गए इस पोस्ट में अदनान गाना गाते नजर आ रहे हैं। दरअसल यह उनके प्रमोशन करने का तरीका था। कुछ दिनों पहले सिंगर ने अपने गाने का मोशन पोस्टर जारी किया था, जिसे देख लोगों को लगा कि उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है। हालांकि अब अपने इस नए पोस्ट से अदनान सामी ने यह साफ कर दिया है कि यह उनके प्रमोशन का एक तरीका था और जल्द ही वह अपने नए गाने के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें