शमशेरा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ये रहा सोमवार तक का कलेक्शन
'शमशेरा' को लेकर रणबीर कपूर और मेकर्स ने काफी मेहनत की थी, लेकिन इसकी पहले दिन की ओपनिंग ज्यादा खास नहीं रही। फिल्म ने रिलीज के दिन शुक्रवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 10.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, वहीं कुछ सुधार के साथ बढ़त बनाते हुए फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 10.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी वहीं रविवार की वीकएंड के बावजूद इसे दर्शक नहीं मिल पाए और फिल्म ने तीसरे दिन महज 10.50 करोड़ का कारोबार किया। अब चौथे दिन के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं, जिसके मुताबिक शमशेरा ने रिलीज के पहले सोमवार तकरीबन 9.98 करोड़ की कमाई की है, जो बाकी शुरुआती तीन दिनों की कमाई से भी कम है।