सिद्धांत कपूर, अपने पिता शक्ति कपूर और बहन श्रद्धा कपूर की ही तरह एक अभिनेता हैं। इसके अलावा सिद्धांत कपूर ने कई बॉलीवुड फिल्मों में बतौर सहायक निर्देशक भी काम किया है। सिद्धांत कपूर ने 2007 की कॉमेडी 'ढोल', 2007 में आई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया', 2006 की कॉमेडी मर्डर मिस्ट्री 'भागम भाग', 2006 की कॉमेडी ड्रामा 'चुप चुप के' जैसी विभिन्न फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम करके अपना करियर शुरू की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने संजय गुप्ता की फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' (2013) से अभिनय की दुनिया में कदम रखा और फिर अनुराग कश्यप की थ्रिलर फिल्म 'अग्ली' (2014) में नजर आए।