फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन सा गुनाह करके भागा था सलमान के बंगले से पकड़ा शख्स? 20 साल से दे रहा था धोखा

Thu, 10 Oct 2019 01:08 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
salman khan - फोटो : social media
सलमान खान के घर पर क्राइम ब्रांच के छापेमारी की खबर से हड़कंप मच गया। 20 साल से एक शख्स सलमान के गोराई स्थित बंगले की देखभाल कर रहा था। पुलिस ने छापामारी कर इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया । ये शख्स मुंबई पुलिस का वांछित अपराधी है और पुलिस पिछले 29 साल से उसकी तलाश कर रही थी ।

विज्ञापन

2 of 6
सलमान खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
गिरफ्तार हुए इस शख्स का नाम शक्ति सिद्धेश्वर राणा है। 62 साल के इस शख्स के सलमान के बंगले पर काम करने की सूचना एक गुप्तचर ने पुलिस को दी थी । मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की यूनिट 4 ने मुखबिर से सूचना मिलने पर पूरी योजना बनाकर सलमान खान के घर पर धावा बोला।
विज्ञापन

3 of 6
कैराना में तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को आते देख राणा ने बंगले से भागने की कोशिश की । पुलिस ने उस वक्त बंगले को चारों तरफ से घेर लिया था, इसके चलते वह भागने में कामयाब नहीं हो पाया। पुलिस ने बताया कि राणा और उसके कुछ साथियों को पुलिस ने 1990 में चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया था। 

4 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बाद में वह जमानत पर बाहर आ गया । इसके बाद से लगातार पुलिस को चकमा देता रहा। तमाम पेशियों पर जब राणा अदालत नहीं पहुंचा तो उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हो गया। राणा के अचानक शहर से गायब हो जाने के बाद भी मुंबई पुलिस उसकी लगातार जानकारी हासिल करती रही । 
विज्ञापन

5 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
दो दिन पहले ही राणा के एक आलीशान बंगले में मौजूद होने की जानकारी मिली। पुलिस जब मुखबिर के बताने पर मौके पर पहुंची तो उन्हें पता चला कि ये बंगला सलमान खान का है। पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बिना सलमान को बताए बंगले पर छापा मारा और राणा को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
salman khan - फोटो : social media
सलमान खान को इस बात का अंदाजा नहीं था कि 20 साल से उनके घर पर एक अपराधी काम कर रहा है । पुलिस के मुताबिक, इस मामले में सलमान खान से भी पूछताछ किए जाने की तैयारी है, जिससे पता चल सके कि राणा उनके संपर्क में कब, कैसे और किसके माध्यम से आया।
 

राजामौली की फिल्में रचती हैं इतिहास, 'बाहुबली' ही नहीं इन फिल्मों ने भी तोड़े कई रिकॉर्ड

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें