ब्यूटी कॉन्टेस्ट एक ऐसी प्रतियोगिता होती है, जिसमें हिस्सा लेने वाली हर लड़की उसे जीतने का सपना देखती है और फिर वो चाहती है कि एक दिन उसके सिर पर भी मिस यूनिवर्स या मिस वर्ल्ड का ताज सजे। साल 2022 की मिस यूनिवर्स का एलान हो चुका है। इस साल अमेरिका की गेब्रिएल के सिर ये ताज सजा है। इस ताज को पाने का सपना हर लड़की देखती है। हालांकि कई बार ये भी बहस होती है, कि ब्यूटी पेजेंट्स जीतने से क्या बदल जाता है, लेकिन यह कई लड़कियों को बहुत मोटिवेट करता है। सिर्फ इतना ही नहीं आर बोनी गेब्रिएल के यहां तक पहुंचने का सफर बेहद कठिन रहा है, जो कि लड़कियों को बहुत मोटिवेट करेगा।