फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abdu Rozik: बिग बॉस 16 से बाहर आते ही अब्दु का फैंस को 'प्यार',जानिए कैसे कर पाएंगे छोटे भाईजान से मुलाकात

Sun, 15 Jan 2023 12:39 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस 16' में अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीतने वाले अब्दु रोजिक का सफर शो से खत्म हो चुका है। छोटे भाईजान को अपने कुछ प्रोजेक्ट्स के चलते ही शो को अलविदा कहना पड़ा था। वहीं, अब 'बिग बॉस' के घर से बेघर होने के बाद अब्दु ने अपने फैंस को एक तोहफा दिया है। वह  15 जनवरी यानी आज अपने अपने फैंस से मिलने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अब्दु रोजिक अपना नया गाना 'प्यार' लॉन्च करने वाले हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अब्दु ने बताया कि वह आज यानी 15 जनवरी को मुंबई में अपने फैंस से मिलने वाले हैं। अपने सॉन्ग लॉन्च के इवेंट में अब्दु ने फैंस को इनवाइट किया। यह इवेंट मुंबई के कुर्ला में स्थित फीनिक्स मार्केसिटी मॉल में 2 बजे होगा।

विज्ञापन

3 of 4
अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया
अब्दु रोजिक के नए गाने की अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। साथ ही उनसे मिलने के लिए भी एक्साइटेड हैं। 'बिग बॉस 16' से अब्दु रोजिक को बीच में अपना सफर वर्क कमिटमेंट्स के चलते खत्म करना पड़ा था। शो से अब्दु के बाहर जाने की खबर सुनने के बाद सभी घरवाले हैरान हो गए थे। वहीं, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन और निमृत कौर का रो-रोकर बुरा हाल था। इसके अलावा सभी कंटेस्टेंट भी मायूस दिखे थे।

Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक के बाद मंडली को लगा एक और झटका, फिनाले से पहले ही साजिद खान ने कहा शो को अलविदा
विज्ञापन

4 of 4
अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, अब शो से बाहर आने के बाद अब्दु रोजिक काफी खुश हैं। वह दूसरी बार शो से बाहर आए हैं। इससे पहले भी अपने काम के सिलसिले में उन्हें कुछ दिन शो से बाहर आना पड़ा था। वहीं, आज वह अपना नया गाना 'प्यार' लॉन्च करने जा रहे हैं। ऐसे में फैंस अब काफी खुश हो गए हैं।

Box Office Report: दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कुत्ते नहीं दिखा पाई कमाल, वरिसु- थुनिवु में कांटे की टक्कर जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें