मेधा राणा
- फोटो : इंस्टाग्राम-@medhaarana
‘लंदन फाइल्स’ से की करियर की शुरुआत
‘बॉर्डर 2’ से सुर्खियां बटोरने वाली मेधा राणा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2022 में आई वेब सीरीज ‘लंदन फाइल्स’ से की थी। इस सीरीज में उनके साथ अभिनेता अर्जुन रामपाल प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने नेटफ्लिक्स की सीरीज 'फ्राइडे नाइट प्लान' में बाबिल खान के साथ अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा मेधा कई ब्रांड्स के विज्ञापनों में भी नजर आई हैं। अब ‘बॉर्डर 2’ जैसी बड़ी फिल्म में नजर आने के बाद मेधा के करियर को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
इंस्टाग्राम पर हैं 212K फॉलोअर्स
मेधा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर प्रमोशनल पोस्ट के अलावा भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं। 26 साल की अभिनेत्री के इंस्टाग्राम पर 212K फॉलोअर्स हैं।