ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : x
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की थी। शादी के बाद भी वे फिल्मों में काम करती रहीं, लेकिन 2011 में उनकी बेटी आराध्या के जन्म के बाद उन्होंने करियर से ब्रेक ले लिया। ऐश्वर्या ने कहा कि मां बनने के बाद उनकी प्राथमिकता बदल गई और वे अपनी बेटी के साथ ज्यादा समय बिताना चाहती थीं। हालांकि, वे बीच-बीच में कुछ फिल्मों में नजर आईं, लेकिन पूरा फोकस फैमिली पर रहा।