बीते दिनों कुछ रिपोर्ट्स सामने आई थीं, जिसमें दावा किया गया कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का ब्रेकअप हो गया है। दोनों के ब्रेकअप की खबर ने फैंस को मायूस कर दिया था। लेकिन दिशा संग ब्रेकअप की खबरों के बीच टाइगर का नाम अब एक नई अभिनेत्री के साथ जुड़ गया है, जिसका नाम आकांक्षा शर्मा हैं। दावा किया जा रहा है कि टाइगर और आकांक्षा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन ये खबरें कहां से शुरू हुईं और आकांक्षा कौन हैं? आइए आपको सब कुछ एक-एक करके बताते हैं।