फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farmani Naaz: हर हर शंभू गाने वाली 'फरमानी' ने की चोरी! यूट्यूब ने हटाया गाना, सामने आई असली गायिका की पहचान

Fri, 12 Aug 2022 10:52 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फरमानी नाज - फोटो : सोशल मीडिया
क्या आपने 'हर हर शंभू' गाना सुना है। जी हां, वही गाना जो सावन के महीने में हर घर में गूंज रहा था। उस गाने को अब यूट्यूब ने हटा दिया है। फरमानी नाज को रातों-रात स्टार बनाने वाले इस गाने को गायिका के यूट्यूब अकाउंट से हटा दिया गया है। लेकिन यूट्यूब ने ऐसा क्यों किया? आखिर क्यों यूट्यूब ने इतने लोकप्रिय गाने को अचानक फरमानी नाज के चैनल से हटा दिया? इन सब सवालों का जवाब जानने के लिए पढ़िए हमारी रिपोर्ट...
विज्ञापन

2 of 4
फरमानी नाज,अभिलिप्सा पांडा - फोटो : सोशल मीडिया
क्यों हटाया गया 'हर हर शंभू' गाना?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस गाने की वजह से फरमानी नाज को लोकप्रियता हासिल हुई, वह असल में उनका ओरिजनल गाना था ही नहीं। वह तो अभिलिप्सा पांडे का रिकॉर्ड किया हुआ गाना था। जी हां, लेखक जीतू शर्मा ने 'हर हर शंभू' गाने को अभिलिप्सा पांडे से रिकॉर्ड कराया था। मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान जीतू शर्मा ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा, हमें फरमानी नाज के गाना गाने से दिक्कत नहीं है। हम तो बस इतना चाहते हैं कि वह गाने का क्रेडिट हमें दें, क्योंकि हमें इस गाने को लिखने और गाने में काफी मेहनत की थी।
विज्ञापन

3 of 4
फरमानी नाज। - फोटो : amar ujala
जीतू शर्मा ने यह भी कहा कि फरमानी नाज इस बात से परिचीत थीं कि यह गाना उनका ओरिजनल नहीं है, इसके बावजूद उन्होंने इस मुद्दे को लगातार इग्नोर किया। आखिरकार, जीतू शर्मा के विरोध के बाद फरमानी नाज को यूट्यूब से गाना हटाना पड़ा। क्योंकि गाने का असली कॉपीराइट जीतू शर्मा के पास है। बता दें कि कॉपीराइट के तहत कोई किसी का कंटेंट, वीडियो, या फिर फोटो का उपयोग बिना परमिश या बिना क्रेडिट दिए नहीं कर सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
फरमानी नाज। - फोटो : amar ujala
बता दें कि 'हर हर शंभू' के लेखक जीतू शर्मा दरअसल ओडिशा के रहने वाले हैं। उनके पिता सब्जी की दुकान लगाकर घर चलाते हैं। गरीबी के कारण जीतू शर्मा 12वीं तक की ही पढ़ाई पूरी कर पाए। उन्होंने 2014 में अपना खुदका यूट्यूब चैनल शुरू किया और अपने गुरू आकाश के साथ गाने बनाने लगे। इसी दौरान उन्होंने 'हर हर शंभू' गाना भी बनाया था। लेकिन जब उन्हीं का गाना चुराकर फरमानी नाज ने लोकप्रियता पाई और क्रेडिट भी नहीं दिया, तो उन्हें काफी बुरा लगा। यही कारण है कि उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें