Box Office Collection: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’, अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ के लिए मंगलवार का दिन कैसा रहा? इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया? जानिए।
वीकएंड के बाद साेमवार और उसके बाद मंगलवार को फिल्मों की कमाई में काफी गिरावट आती है। लेकिन अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ के लिए मंगलवार, सोमवार से बेहतर साबित हुआ। इस फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ। जानिए, इस फिल्म के अलावा ‘धुरंधर 2’ और ‘डकैत’ का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा?
विज्ञापन
2 of 5
फिल्म 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
‘भूत बंगला’ ने पांचवें दिन किया कितना कलेक्शन?
अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं। मंगलवार को यानी रिलीज के पांचवें दिन इस फिल्म ने 7.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि सोमवार को इसने 6.75 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 72.40 करोड़ रुपये हो चुका है। अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ ने मंगलवार को अपनी कमाई में इजाफा किया है। इससे पता चलता है कि दर्शक वीकडेज पर भी इस फिल्म को देखना पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म 'भूत बंगला'
- फोटो : इंस्टाग्राम
क्या 100 करोड़ क्लब में शामिल होगी अक्षय कुमार की फिल्म?
प्रियदर्शन निर्देशित और अक्षय कुमार की कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘भूत बंगला’ दर्शकों को गुदगुदा रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू जैसे बेहतरीन कलाकार इस फिल्म का हिस्सा हैं। इस वीकएंड से पहले यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में जरूर शामिल हो सकती है।
4 of 5
फिल्म 'डकैत'
- फोटो : सोशल मीडिया
‘डकैत’ का खेल होने लगा खत्म
मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष अभिनीत फिल्म ‘डकैत’ तेलुगु और हिंदी दोनों ही भाषाओं में रिलीज हुई। इस फिल्म ने मंगलवार को यानी रिलीज के 12वें दिन 47 लाख रुपये कमाए थे। जबकि सोमवार को इस फिल्म ने 50 लाख रुपये अपने खाते में जमा किए थे। ‘डकैत’ फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 33.03 करोड़ रुपये है। इस फिल्म का कलेक्शन हर दिन कम हो रहा है और लाखों में सिमट चुका है।
‘धुरंधर 2’ दिखा रही है दमखम
आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर 2’ अब भी बॉक्स ऑफिस पर दमखम दिखा रही है। इस फिल्म को रिलीज हुए 34 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने 34वें दिन यानी मंगलवार को 2 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि सोमवार को इस फिल्म ने 1.62 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘धुरंधर 2’ का कुल कलेक्शन 1,119.29 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी 1,810.09 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।