फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट किसने हैक किया?

Tue, 11 Jun 2019 07:15 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Amitabh Bachchan - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट सोमवार की रात को हैक कर लिया गया। पाकिस्तान समर्थित तुर्की के टर्किश साइबर आर्मी 'अयिल्दिज़ टिम' ने इसकी जिम्मेदारी ली है। अमिताभ के ट्विटर अकाउंट से तुर्की और पाकिस्तान से जुड़े संदेश पोस्ट किए गए।
विज्ञापन

2 of 6
Tweet - फोटो : social media
हैकर्स ने अमिताभ के ट्विटर अकाउंट का प्रोफाइल-बायो भी बदल दिया। अमिताभ की प्रोफाइल फोटो की जगह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तस्वीर लगा दी। साथ ही लिखा- एक्टर... चलो, कुछ लोग अब भी ऐसा कह रहे हैं। पाकिस्तान को प्यार।
विज्ञापन

3 of 6
Amitabh Bachchan - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन ट्विटर पर खासे सक्रिय रहते हैं और उनके 3.74 करोड़ फॉलोअर्स हैं। हालाकि बाद में अमिताभ का ट्विटर अकाउंट रिकवर कर लिया गया और हैकरों द्वारा किए गए सभी ट्वीट भी हटा दिए गए। 

4 of 6
tweet - फोटो : social media
हैकर्स ने अमिताभ के अकाउंट से ट्वीट किया था, "ये पूरी दुनिया के लिए एक ज़रूरी संदेश है! हम तुर्की के फुटबॉल खिलाड़ियों के प्रति आइसलैंड रिपब्लिक के रवैये की निंदा करते हैं। हम प्यार से बात करते हैं, लेकिन हम बड़ी सी छड़ी रखते हैं और आपको यहां बड़े साइबर हमले के बारे में बता रहे हैं। अयिल्दिज टिम टर्किश साइबर आर्मी।''
विज्ञापन

5 of 6
turkey football team - फोटो : social media
तुर्की की फुटबॉल टीम पिछले दिनों यूरो 2020 का क्वालिफाइंग मैच खेलने आइसलैंड गई थी। वहां पहुंचने के बाद तुर्की के खिलाड़ियों की एयरपोर्ट पर गहन तलाशी ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
amitabh bachchan - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक किए जाने के बारे में मुंबई पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि उन्होंने अपनी साइबर यूनिट और महाराष्ट्र साइबर टीम को जानकारी दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें