Girish Karnad
- फोटो : social media
एक्टर, डायरेक्टर और राइटर गिरीश रघुनाथ कर्नाड का 81 की उम्र में निधन हो गया। गिरीश लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार दोपहर 2 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। सूत्रों के मुताबिक बॉडी को इलैक्ट्रिक शवदाहगृह में पहुंचाया गया था। अंतिम संस्कार बेहद साधारण तरीके से किया गया। यहां कोई वीआईपी नहीं पहुंचा।