बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर कहे जाने वाले सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की शादी को लेकर हमेशा चर्चा होती रहती है। अक्सर सलमान इस सवाल का गोलमोल जवाब भी देते हैं। इस बार सलमान खान ने शादी के सवाल पर सीधा जवाब देते हुए बताया है कि आखिरी क्यों नहीं हो रही है उनकी शादी। दरअसल, भारत के प्रमोशन में बिजी सलमान ने बताया कि उन्हें आजतक किसी लड़की ने शादी के लिए प्रपोज ही नहीं किया। इसी वजह से उनकी शादी नहीं हो पा रही है। इसके अलावा सलमान ने और क्या कहा, जानते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
salman khan
- फोटो : social media
दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्म भारत का एक क्लिप सामने आया था जिसमें कटरीना कैफ सलमान खान को प्रपोज कर रही हैं। इस क्लिप को लेकर एक सवाल पर सलमान खान ने बताया कि उन्हें आज तक किसी लड़की ने प्रपोज ही नहीं किया है। इसके बाद सलमान ने कहा- 'मैं कैंडल लाइट डिनर नहीं करता हूं। हो सकता है कि अगर मैं कैंडल लाइट डिनर करता तो मुझे प्रपोजल मिलता। वैसे भी कैंडल लाइट में मुझे खाना दिखता नहीं हैं।'
विज्ञापन
3 of 5
salman khan
- फोटो : social media
भारत के प्रमोशन के दौरान ही एक सलमान से सवाल किया गया कि क्या उन्हें उनकी शादी नहीं होने का दुख होता है। इस पर सलमान ने कहा- 'हां मुझे दुख है कि मुझे अब तक किसी ने शादी के लिए अप्रोच नहीं किया।'
4 of 5
Salman Khan
- फोटो : social media
बता दें कि सलमान की अपकमिंग फिल्म भारत है, जिसमें वो कटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे। वहीं भारत के बाद वो संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म इंशाअल्लाह करेंगे। बता दें कि करीब 19 साल बाद सलमान और भंसाली एक साथ काम करेंगे। संजय के साथ काम करने पर सलमान ने कहा- 'मैं काफी एक्साइटिड हूं, इंशाअल्लाह को शूट करने में बहुत मजा आएगा और झगड़े भी होंगे, क्योंकि मेरे और संजय का रिश्ता कुछ ऐसा ही है।'
सलमान खान साउथ की फिल्में काफी पसंद करते हैं। हाल ही में ऐसा सुनने को मिला था कि सलमान महेश बाबू की फिल्म महर्षि का हिंदी रीमेक करेंगे, लेकिन सलमान ने इस बात से साफ इनकार कर दिया है।